सुदर्शन वेणु बने टीवीएस मोटर के प्रबंध निदेशक

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 7:15 PM IST

वाहन कंपनी टीवीएस मोटर के निदेशक मंडल ने सुदर्शन वेणु को कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है, जो 5 मई से प्रभावी हो गया। वह टीवीएस मोटर के मानद चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन के बेटे हैं।
भारत और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजार मसलन एशिया, अफ्रीका और यूरोप आदि में कंपनी के विकास के लिए सुदर्शन ने अहम भूमिका निभाई है। वह सितंबर 2014 से कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक थे।
मार्च में समाप्त तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 5 फीसदी की गिरावट के साथ 275 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 289 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का परिचालन राजस्व इस अवधि में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5,530 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 5,322 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का परिचालन एबिटा चौथी तिमाही में बढ़कर 10.1 फीसदी पर पहुंच गया।
वित्त वर्ष 22 में कंपनी का शुद्ध लाभ 894 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले साल के मुकाबले 32 फीसदी ज्यादा है। वित्त वर्ष 21-22 में परिचालन राजस्व 24 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 20,791 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 16,751 करोड़ रुपये रहा था।     बीएस

First Published : May 6, 2022 | 12:50 AM IST