facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

भारत में पेशेवरों के लिए Zepto सबसे पसंदीदा स्टार्टअप: LinkedIn Ranking

Advertisement

कर्मचारी की संख्या में इजाफा, नौकरी चाहने वालों की रुचि, कंपनी तथा उसके कर्मचारियों के बीच जुड़ाव के मामले में जेप्टो अग्रणी स्टार्टअप के रूप में उभरा हैं।

Last Updated- September 27, 2023 | 12:23 PM IST
zepto

ई-वाणिज्य मंच जेप्टो (Zepto) पेशेवरों के पसंदीदा कार्यस्थल के मामले में भारत में शीर्ष स्टार्टअप के रूप में उभरा है। कामकाजी पेशेवरों से जुड़े मंच लिंक्डइन ने बुधवार को ‘शीर्ष 25 भारतीय स्टार्टअप सूची’ जारी की। इसमें उन उभरती कंपनियों को शामिल किया गया है जहां पेशेवर काम करना चाहते हैं।

इस सूची में जेप्टो के बाद ई-किराना ऐप, ईवी कैब एग्रीगेटर ब्लूस्मार्ट, फिनटेक कंपनी डिट्टो इंश्योरेंस, ऑडियो ओटीटी मंच पॉकेट एफएम और स्काईरूट एयरोस्पेस शामिल हैं। यह सूची लिंक्डइन के डेटा पर आधारित है।

यह भी पढ़ें : सरकार से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या एक लाख के पार

कर्मचारी की संख्या में इजाफा, नौकरी चाहने वालों की रुचि, कंपनी तथा उसके कर्मचारियों के बीच जुड़ाव के मामले में जेप्टो अग्रणी स्टार्टअप के रूप में उभरा हैं। पिछले साल वह चौथे स्थान पर था।

लिंक्डइन इंडिया की संपादकीय प्रमुख एवं करियर विशेषज्ञ निराजिता बनर्जी ने कहा, ‘‘ यह वास्तव में उल्लेखनीय है कि इस वर्ष की सूची में शामिल 20 स्टार्टअप में से 14 ने पहली बार इस सूची में जगह बनाई हैं, जो भारत के स्टार्टअप क्षेत्र में नवाचार की अपार संभावनाओं तथा बेहतरीन गति को रेखांकित करता है।’’

Advertisement
First Published - September 27, 2023 | 12:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement