facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

इन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश

Advertisement

इन्फो एज ने कहा कि उसने अब तक 28 एआई स्टार्टअप कंपनियों में 614 करोड़ रुपये और 30 डीप-टेक स्टार्टअप कंपनियों में 455 करोड़ रुपये का निवेश किया है

Last Updated- June 22, 2026 | 10:41 PM IST
Info Edge
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

नौकरी डॉट कॉम की मूल कंपनी इन्फो एज देश के आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) और डीप-टेक तंत्र के शुरुआती समर्थकों में से एक के रूप में उभरी है। कंपनी साल 2020 से 50 से अधिक स्टार्टअप कंपनियों में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चुकी है।

शेयरधारकों के लिखे पत्र में इन्फो एज ने कहा कि उसने अब तक 28 एआई स्टार्टअप कंपनियों में 614 करोड़ रुपये और 30 डीप-टेक स्टार्टअप कंपनियों में 455 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी ने यह जानकारी सोमवार को शेयर बाजार को भी भेजी है। 

इसके एआई पोर्टफोलियो में उद्यम एआई, उपभोक्ता एआई और एआई अवसंरचना के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियां शामिल हैं। फिलहाल 614 करोड़ रुपये के निवेश के मुकाबले इस पोर्टफोलियो का मूल्य 1,268 करोड़ रुपये है। यानी निवेश की गई पूंजी पर 2.1 गुना मल्टीपल और लगभग 31 प्रतिशत की अनुमानित सकल आंतरिक रिटर्न दर (आईआरआर)। 

दूसरी ओर डीप-टेक पोर्टफोलियो में रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर, स्पेस-टेक, बायो-टेक और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप कंपनियां शामिल हैं। इस पोर्टफोलियो का मूल्य 455 करोड़ रुपये के निवेश के मुकाबले 559 करोड़ रुपये है। यानी निवेश का 1.2 गुना मल्टीपल है और इसका अनुमानित सकल आईआरआर लगभग 15 प्रतिशत है।  इन सभी क्षेत्रों में इन्फो एज और उसके द्वारा प्रबं​धित वैक​ल्पिक निवेश फंडों (एआईएफ) ने 135 स्टार्टअप कंपनियों में लगभग 4,900 करोड़ रुपये लगाए हैं। इस पोर्टफोलियो का मौजूदा मूल्य लगभग 41,300 करोड़ रुपये है।

कंपनी ने कहा, ‘हमारा मानना ​​है कि भविष्य में मूल्य सृजित करने का काम मुख्य रूप से तीन थीम – एआई, डीप-टेक और उपभोक्ता तकनीक से होगा क्योंकि एआई से स्टार्टअप और पहले से स्थापित इंटरनेट कारोबारों, दोनों में ही बड़े बदलाव आने की उम्मीद है। हमारी नजर में भारत एक ऐसे दौर में प्रवेश कर रहा है जहां वै​श्विक स्तर पर प्रासंगिक तकनीकी कंपनियां अ​धिका​धिक भारत में ही बनेंगी, वे केवल भारत के लिए नहीं होंगी।’

इन्फो एज के अनुसार उसकी 28 एआई स्टार्टअप कंपनियों में से 15 और 30 डीप-टेक स्टार्टअप कंपनियों में से 13 ने पहले ही इनसाइट पार्टनर्स, पीक 15, एसआईजी, वर्टेक्स जैसी निवेशकों से फॉलो-ऑन फंडिंग के दौर में रकम जुटा ली है।

इन्फो एज ने यह भी बताया कि उसकी कई पोर्टफोलियो कंपनियों को सरकारी कार्यक्रमों के तहत भी मदद मिली है। 

Advertisement
First Published - June 22, 2026 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement