facebookmetapixel
Advertisement
फैक्ट्रियों की रफ्तार पड़ी धीमी! जून में मैन्युफैक्चरिंग PMI तीन महीने के निचले स्तर परKharif Crops: धान, दाल, कपास… किस फसल की बुवाई सबसे ज्यादा घटी? जानिए पूरी तस्वीरGST कलेक्शन जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़, आयात से टैक्स रेवेन्यू 35% बढ़ादिल्ली की नई EV पॉलिसी से Ather, Mahindra और Tata को मिलेगी रफ्तार! पूरे देश में तेज होगी इले​क्ट्रिक रेसGold, Silver Price Today: सोना ₹1,578 और चांदी ₹5,505 टूटी, क्या अब और गिरेंगे भाव?Fuel Price: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता! इस कंपनी ने ग्राहकों को दी बड़ी राहतAdvit Jewels की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को 37% तक का मुनाफाक्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरीजुलाई में पैसा कमाने का मौका? ब्रोकरेज ने बताए टॉप 10 खरीदने और बेचने वाले स्टॉक्स

डीप टेक स्टार्टअप्स की चमकेगी किस्मत, ANRF जल्द जारी करेगा ₹1 लाख करोड़ के फंड का पहला चेक

Advertisement

एएनआरएफ जल्द ही डीप टेक स्टार्टअप्स और रिसर्च के लिए एक लाख करोड़ रुपये के फंड की पहली किस्त जारी करेगा। इससे देश में नवाचार और अनुसंधान को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा

Last Updated- May 11, 2026 | 9:57 PM IST
Dr Shivkumar Kalyanaraman
अनुसंधान नैशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) डॉ शिवकुमार कल्याणरमण

अनुसंधान नैशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) डॉ शिवकुमार कल्याणरमण ने सोमवार को कहा कि एक लाख करोड़ रुपये के शोध, विकास और नवाचार (आरडीआई) विशेष उद्देश्य निधि (एसपीएफ) का पहला चेक आने वाले दिनों में पात्र इकाइयों को जारी किया जाएगा।  

सीआईआई के कार्यक्रम में भारत की डीप टेक सफलता पर आयोजित एक सत्र में कल्याणरमण ने कहा, ‘परसों, हम पहला चेक जारी करेंगे और एक महीने के भीतर कई द्वितीय-स्तरीय फंड प्रबंधकों को अधिसूचित करेंगे, जिन्हें अतिरिक्त आवंटन भी मिलेगा। आप जल्द ही एक ऐसे परिसंपत्ति वर्ग का उदय देखेंगे जो डीप टेक नवाचार को बढ़ावा देगा।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3 नवंबर, 2025 की घोषणा से लेकर मई 2026 तक आरडीआई फंड के रिकॉर्ड गति से संचालन की सराहना करते हुए कल्याणरमन ने कहा कि एएनआरएफ ने पहले ही दूसरे स्तर के फंड प्रबंधकों – प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) और जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (बीआईआरएसी) को अधिसूचित कर दिया है, जिन्हें पहले चरण में प्रत्येक को लगभग 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

एएनआरएफ के तहत आने वाले एक लाख करोड़ रुपये के आरडीआई फंड का मकसद  पेशेवर रूप से प्रबंधित दूसरे स्तर के फंड प्रबंधकों के माध्यम से निजी क्षेत्र में, मुख्य रूप से डीप टेक स्टार्टअप्स, कॉर्पोरेट अनुसंधान और विकास इकाइयों, तथा विशेष उद्देश्य वाले अनुसंधान माध्यमों में पूंजी डालना है। कल्याणरमन ने कहा कि भारत में रहने वाले लोगों द्वारा प्रबंधित संस्थाएं इस फंड की पात्र होंगी, भले ही उनमें ज्यादातर हिस्सेदारी विदेशियों की हो।

Advertisement
First Published - May 11, 2026 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement