Honda India Power Products Limited
होंडा मोटर की अनुषंगी इकाई होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स (HIPP) लिमिटेड ने शिजेकी इवामा (Shigeki Iwama) को अपना अध्यक्ष नियुक्त करने की सोमवार को घोषणा की।
HIPP ने बयान में कहा कि इवामा, ताकाहिरो उएदा (Takahiro Ueda) की जगह लेंगे। इससे पहले वह, 2020 से 2023 तक होंडा मोटर यूरोप की मध्य यूरोप शाखा (ऑस्ट्रिया) में अध्यक्ष थे।
बयान में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति एक अप्रैल, 2023 से प्रभावी है। वह होंडा मोटर के साथ करीब 20 वर्षों से जुड़े हुए हैं। इवामा, पहले होंडा मोटर जापान में विभाग प्रबंधक (Department Manager) और होंडा साउथ अमेरिका में बिजली उत्पाद विभाग की महाप्रबंधक (General Manager) रह चुके हैं।