facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

Sembcorp 428 मेगावाट की क्षमता वाले विंड एनर्जी प्रोजेक्ट का करेगी अधिग्रहण

Advertisement

सेम्बकॉर्प 12 वर्षों से अधिक समय से भारत में 18 राज्यों में काम कर रही है। इस अधिग्रहण के साथ कंपनी की कुल स्थापित क्षमता 3,700 मेगावाट हो जाएगी।

Last Updated- November 27, 2023 | 10:22 PM IST
wind power project

नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज (SembCorp Industries) ने 20 करोड़ सिंगापुरी डॉलर (करीब 1,247 करोड़ रुपये) में चीन और भारत में 428 मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजनाओं के अधिग्रहण के लिए दो अलग-अलग समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की निवेशक टेमासेक होल्डिंग्स पीटीई द्वारा समर्थित सिंगापुर की ऊर्जा कंपनी लीप ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की 228 मेगावाट की परिचालन पवन ऊर्जा परियोजनाओं का सात करोड़ सिंगापुरी डॉलर और किनझोउ युआननेंग की 200 मेगावाट की परियोजनाओं का 13 करोड़ सिंगापुरी डॉलर में अधिग्रहण किया जाएगा।

सेम्बकॉर्प 12 वर्षों से अधिक समय से भारत में 18 राज्यों में काम कर रही है। इस अधिग्रहण के साथ कंपनी की कुल स्थापित क्षमता 3,700 मेगावाट हो जाएगी। इसमें 2,250 मेगावाट पवन ऊर्जा और 1,450 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजनाएं हैं।

कंपनी के अनुसार, ‘‘सेम्बकॉर्प की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी सेम्बकॉर्प एनर्जी (शंघाई) होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने करीब 13 करोड़ सिंगापुरी डॉलर में किनझोउ युआननेंग विंड पावर कंपनी लिमिटेड (क्विनझोउ युआननेंग) में 100 प्रतिशत शेयर पूंजी हासिल करने के लिए एनविजन एनर्जी कंपनी लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। किनझोउ युआननेंग के पास चीन के गुआंग्शी में 200 मेगावाट की पवन परिचालन योजनाएं हैं। ’’

बयान में कहा गया, ‘‘अलग से इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी ग्रीन इंफ्रा विंड एनर्जी लिमिटेड (जीआईडब्ल्यूईएल) ने भारत के तमिलनाडु में एक स्वतंत्र बिजली उत्पादक लीप ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (लीप ग्रीन एनर्जी) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

समझौते के तहत जीआईडब्ल्यूईएल, लीप ग्रीन एनर्जी से करीब सात करोड़ सिंगापुरी डॉलर में दो विशेष इकाइयों (एसपीवी) में 100 प्रतिशत शेयर पूंजी का अधिग्रहण करेगी। एसपीवी के पास भारत के मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में 228 मेगावाट की पवन परिचालन योजनाएं हैं। ’’ सेम्बकॉर्प सिंगापुर एक्सचेंज शेयर बाजार में सूचीबद्ध है।

Advertisement
First Published - November 27, 2023 | 6:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement