facebookmetapixel
Advertisement
रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल ने दिया 47% अपसाइड का टारगेटITR Refund Status: रिफंड का इंतजार? 24 लाख से ज्यादा रिटर्न अब भी पेंडिंग; जानें क्या करेंBank Strike on 12 Feb: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! SBI समेत देशभर के बैंक कल रहेंगे बंद; ये सेवाएं रहेंगी प्रभावितजॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांव

भारत में 3,200 करोड़ रुपये लगाएगी Schneider Electric

Advertisement

कंपनी महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और ओडिशा में कारखाने स्थापित कर रही है।

Last Updated- March 21, 2024 | 10:12 PM IST
Schneider Electric

ऊर्जा प्रबंधन और स्वचालन क्षेत्र की कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक ने कहा कि वह भारत को घरेलू बिक्री के साथ निर्यात के लिए अपना विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए 2026 तक 3,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। श्नाइडर इलेक्ट्रिक ने इस योजना के तहत गुरुवार को यहां डेटा सेंटर के लिए कूलिंग समाधान तैयार करने को 100 करोड़ रुपये के निवेश से एक प्लांट का उद्घाटन किया।

श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंडिया के अध्यक्ष (वृहद भारत) और प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपक शर्मा ने प्लांट के उद्घाटन के अवसर पर से कहा कि कंपनी भारत को समूह के लिए विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए 3,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके हिस्से के रूप में, कंपनी पूरे भारत में अपने विभिन्न उत्पादों और समाधान के लिए विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और ओडिशा में कारखाने स्थापित कर रही है। फिलहाल कंपनी के पूरे भारत में 30 कारखाने हैं, जिनमें बेंगलुरु का नया कूलिंग समाधान प्लांट भी शामिल है। यह कूलिंग समाधान कारखाना देश में डेटा सेंटर पारिस्थितिकी की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए नवोन्मेषी कूलिंग समाधानों के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा।

यह प्लांट लगभग 6.5 एकड़ क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये के निवेश से बनाया गया है। इस कारखाने में निर्मित लगभग 85 प्रतिशत उत्पादों का निर्यात किया जाएगा, जो डेटा सेंटर खंड के साथ इमारतों, उद्योग और बुनियादी ढांचे को भी आपूर्ति करेगा।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 10:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement