facebookmetapixel
Advertisement
बदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहींक्या 60 की उम्र के बाद भी जरूरी है लाइफ इंश्योरेंस? 90 साल की उम्र और 30 साल के खर्च का समझें गणितहोर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायरवॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्स

SBI Life ने किया डिविडेंड देने का ऐलान! जान लें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और BNP पारिबास ग्रुप के संयुक्त वेंचर SBI लाइफ इंश्योरेंस ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट और भुगतान की तारीख भी घोषित कर दी है।

Last Updated- March 01, 2025 | 8:11 AM IST
SBI Life Insurance Q2 PAT flat at Rs 380 crore as higher expenses weigh

SBI लाइफ इंश्योरेंस ने अपने निवेशकों को 2.70 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यानी, जिनके पास इसके शेयर हैं, उन्हें सीधा मुनाफा मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और BNP पारिबास ग्रुप के संयुक्त वेंचर SBI लाइफ इंश्योरेंस ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट और भुगतान की तारीख भी घोषित कर दी है। आइए, जानते हैं डिटेल में।

कितना मिलेगा डिविडेंड?

कंपनी ने बताया है कि हर शेयर पर 2.70 रुपये (27%) का डिविडेंड दिया जाएगा। हर शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी ने अपने बयान में कहा, “बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 2.70 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।”

कब तक खरीद लें शेयर? (रिकॉर्ड डेट)

अगर आप इस डिविडेंड का फायदा उठाना चाहते हैं, तो ध्यान दें— 7 मार्च 2025 (शुक्रवार) को जिनके पास SBI लाइफ के शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे।

पैसे कब आएंगे अकाउंट में? (पेमेंट डेट)

निवेशकों को यह डिविडेंड 30 मार्च 2025 (रविवार) तक मिल जाएगा।

SBI लाइफ का डिविडेंड देने का इतिहास

SBI लाइफ इंश्योरेंस लगातार अपने निवेशकों को रिटर्न देती आई है।

2024 में – 2.70 रुपये
2023 में – 2.50 रुपये
2022 में – 2.00 रुपये
2021 में – 2.50 रुपये

शेयर की ताजा स्थिति क्या है?

शुक्रवार को SBI लाइफ इंश्योरेंस का शेयर 1431.05 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव 1468.40 रुपये से 2.54% कम था। दिनभर में इसने 1413.60 रुपये का लो और 1468.35 रुपये का हाई छुआ।

Advertisement
First Published - March 1, 2025 | 8:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement