facebookmetapixel
Advertisement
PhonePe से मिनटों में भर सकेंगे ITR व GST, लॉन्च हुआ नया फाइलिंग फीचर; टैक्स एक्सपर्ट भी करेंगे मददजून में इ​क्विटी फंड्स में 26% बढ़ा निवेश, SIP से आए ₹31,781 करोड़; Midcap रहा निवेशकों की पहली पसंदआईपीओ से पहले SBI ने SBI Funds में बेची 1.42% हिस्सेदारी, जुटाए ₹1,655 करोड़Indian Bank Q1 Results: पहली तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 10% बढ़कर ₹3,273 करोड़, NPA में भी आई बड़ी गिरावटAlpine Texworld IPO: अगले हफ्ते खुलेगा टेक्सटाइल कंपनी का IPO; आवेदन से पहले जानें इश्यू से जुड़ी हर जरूरी बातDr Reddy’s में बड़ी गड़बड़ी! दवा उत्पादन रुका, ब्रोकरेज ने घटाए टारगेट; अब शेयर खरीदें या रुकें?E20 वाहनों पर क्या ऑटो कंपनियां दे रही हैं वारंटी? क्या किसानों को होगा फायदा; सरकार ने दिए ऐसे 12 सवालों के जवाबVedanta Aluminium बना लार्ज कैप, क्या अब ₹540 तक जाएगा शेयर? ब्रोकरेज ने दी Buy रेटिंगIC Electricals IPO Listing: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, 68% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरअब पोस्टमैन बनाएगा आपके बच्चे का Blue Aadhaar! घर बैठे ऐसे उठाएं इस खास सुविधा का फायदा

टीवीएस मोटर्स की भी बिक्री में इजाफा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:35 AM IST

पिछले साल बिक्री की बुरी हालत के बाद चेन्नई स्थित दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स की इस साल अप्रैल में बिक्री तीन फीसदी बढ़ी है।
इस अप्रैल में कंपनी ने अपने 1,02,985 वाहन बेचे थे। टीवीएस मोटर्स ने पिछले साल अप्रैल में 99,759 वाहन ही बेच पाई थी। हालांकि, मंदी की वजह से कंपनी के निर्यात पर असर पड़ा है। दरअसल, विदेशी बाजारों में मांग में काफी गिरावट दर्ज की गई है।
कंपनी का कहना है कि, ‘कुछ मुल्कों में मंदी की वजह से कंपनी के निर्यात बाजार पर असर पड़ा है। इस साल अप्रैल में हमने 10,134 वाहनों का निर्यात किया, जबकि पिछले साल अप्रैल में हमने 10,213 वाहनों का निर्यात किया था।’
कंपनी अब प्रीमियम सेगमेंट में भी अपनी पैठ को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसीलिए तो उसने महीने के अंत में अपनी ज्यादा ताकत वाली बाइक को लॉन्च करने की योजना बनाई है, जिसकी सीधी टक्कर बजाज के पल्सर 180 से होगी। 

Advertisement
First Published - May 1, 2009 | 2:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement