facebookmetapixel
Advertisement
Summer pulses sowing: गर्मियों के सीजन में दलहन फसलों का रकबा 16% बढ़ा, उड़द ने पकड़ी रफ्तारExplainer: समुद्र में तैरती गैस फैक्ट्री! कैसे फ्लोटिंग LNG बदल रही है दुनिया में गैस की सप्लाई का खेल?MP Economic Survey: मध्य प्रदेश की आर्थिक समीक्षा पेश, 16.69 लाख करोड़ रुपये पहुंचा जीएसडीपीभारत में तेजी से विकसित हो रहा है ड्रोन इकोसिस्टम, 38,500 से ज्यादा ड्रोन रजिस्टर्ड‘AI बनेगा विकसित भारत 2047 का आधार’, धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं को दी AI अपनाने की सलाहExplainer: AI से खेती का समाधान! किसानों के लिए वरदान कहा जा रहा Bharat-VISTAAR क्या है?मुंबई में मिले मोदी-मैक्रों: द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा और 26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलिPSU Banks पर म्युचुअल फंड्स बुलिश, जनवरी में निवेश 3 साल के हाई पर; SBI को सबसे ज्यादा फायदाबिहार को IT हब बनाने की कोशिश? CIPL के साथ सरकार ने किया MoU साइन, खुलेगा वर्ल्ड-क्लास AI सेंटरदिल्ली में अब जमीन का भी ‘आधार’: 14 अंकों के इस डिजिटल नंबर से कैसे बदल जाएगी प्रॉपर्टी की दुनिया?

RVNL को मध्य प्रदेश मेट्रो रेल से 543 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला, जानें प्रोजेक्ट की डिटेल

Advertisement

RVNL के पास लगभग 65,000 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक है, जिनमें से 50 फीसदी रेलवे से जुड़े ऑर्डर हैं।

Last Updated- March 10, 2024 | 4:43 PM IST
railway

RVNL: भारतीय रेलवे के निर्माण से जुड़ी प्रमुख कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) अब मध्य प्रदेश में मेट्रो का विस्तार करेगी। शेयर बाजारों को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि उसे मध्य प्रदेश मेट्रो रेल से एक बड़ा ऑर्डर मिला है।

ऑर्डर के 3 वर्षों में पूरा होने की उम्मीद

RVNL ने 9 मार्च को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से एक एलिवेटेड वायाडक्ट, 5 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन और चेनेज के बीच एक रैंप के डिजाइन और निर्माण का ऑर्डर मिला है। ऑर्डर के लगभग 3 वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है। ऑर्डर की कुल लागत 543 करोड़ रुपये है।

हिमाचल प्रदेश से भी RVNL को मिला 889 करोड़ का ऑर्डर

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, RVNL के लिए यह लगातार दूसरा ऑर्डर है। इससे पहले कंपनी को हिमाचल प्रदेश के साउथ जोन में वितरण बुनियादी ढांचे (distribution infrastructure) को विकसित करने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड (HPSEBL) से लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) प्राप्त हुआ। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 888.56 करोड़ रुपये है और इसे 24 महीने के भीतर पूरा किया जाना है।

Also read: JSW Group से निवेश मिलने के बाद MG Motor India आक्रामक विस्तार की तैयारी में

RVNL की फाइनैंशियल हेल्थ

Q3FY24 में RVNL का नेट प्रॉफिट 6.2 फीसदी घटकर 358.6 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 382.4 करोड़ रुपये था। ऑपरेशन से से कंपनी का रेवेन्यू भी पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 6.4 फीसदी घटकर 4,689.3 करोड़ रुपये रहा।

RVNL का ऑर्डर बुक 65,000 करोड़ रुपये

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के पास लगभग 65,000 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक है, जिनमें से 50 फीसदी रेलवे से जुड़े ऑर्डर हैं। शेष 50 फीसदी ऑर्डर बाजार से मिले हैं। इसमें वंदे भारत ट्रेनों का योगदान लगभग 9,000 करोड़ रुपये था, जबकि कई मेट्रो परियोजनाओं का योगदान 7,000 करोड़ रुपये था। इतना ही नहीं, आरवीएनएल ने विद्युतीकरण, ट्रांसमिशन लाइनों और अन्य क्षेत्रों में परियोजनाएं हासिल की हैं। कंपनी सक्रिय रूप से विभिन्न क्षेत्रों में विविधता ला रही है और विदेशों में परियोजनाओं के लिए अवसर तलाश रही है।

Advertisement
First Published - March 10, 2024 | 4:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement