facebookmetapixel
Advertisement
LIC Q4FY26 Results: मुनाफा 23% बढ़कर ₹23,420 करोड़, ₹10 के डिविडेंड का ऐलानअब मुंबई की बारिश पर भी लगेगा दांव, हर बूंद का होगा सौदा; समझिए Rain Futures ट्रेडिंग कैसे होगीअब एक OTP नहीं, दो की होगी जरूरत, बुजुर्गों के पैसे रहेंगे पूरी तरह सुरक्षित; जानें डीटेलयूपी में जल्द जमीन पर उतरेंगे ₹7 लाख करोड़ के निवेश, डिफेंस कॉरिडोर पर योगी सरकार का बड़ा दांवITC Q4FY26 Results: मुनाफा 74% घटकर ₹5,113 करोड़ पर आया, ₹8 के डिविडेंड का ऐलान Explainer: 10-वर्षीय सरकारी बॉन्ड क्या है और इस पर सबकी नजर क्यों रहती है? भारत का बॉन्ड मार्केट क्यों दे रहा खतरे का इशारा? नीतिगत राहत के बावजूद निवेशक क्यों हैं नाखुश?IPO प्राइस से नीचे फिसला टाटा कैपिटल, एक्सपर्ट ने बताई आगे की ट्रेडिंग स्ट्रैटेजीमजबूत नतीजों के बाद चमका Samvardhana Motherson का शेयर, ब्रोकरेज को 29% तक रिटर्न की उम्मीदIndia US trade talks: अगले महीने भारत आ सकती है अमेरिकी व्यापार टीम, व्यापार समझौते पर होगी बातचीत

Renault India की फिर से मिडियम-साइज SUV सेगमेंट में वापसी की तैयारी

Advertisement

2025 तक लॉन्च करेगी तीन नए मॉडल! क्रेटा, सेल्टोस और ग्रैंड विटारा से होगी सीधी टक्कर

Last Updated- July 09, 2023 | 2:31 PM IST
Renault India to re-enter mid-sized SUV segment, to launch 3 models by 2025

फ्रांस की वाहन कंपनी रेनो इंडिया (Renault India) एक बार फिर मध्यम आकार के स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (SUV) बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी का 2025 तक देश में तीन नए मॉडल लाने का इरादा है।

रेनो इंडिया के भारतीय परिचालन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) वेंकटराम मामिलापल्ले ने यह जानकारी दी। मामिलापल्ले ने कहा कि कंपनी इस सेगमेंट में कई इनोवेशन के साथ उतरने की तैयारी कर रही है। रेनो अभी भारतीय बाजार में तीन मॉडल – क्विड, ट्राइबर और काइगर – बेचती है।

Also read: जगुआर लैंडरोवर से Tata Motors को फर्राटा, जून तिमाही में 30 फीसदी बढ़कर 93,253 हुई 

Renault के नए SUV का मुकाबला क्रेटा, सेल्टोस और ग्रैंड विटारा से

उन्होंने कहा, ‘तीनों मौजूदा मॉडल कायम रहेंगे। हम नए उत्पाद लेकर आएंगे…हम संभवत: चार मीटर से अधिक के सेगमेंट यानी 4.3 मीटर में भी उतरेंगे।’ कंपनी ऐसे सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है जहां उसे क्रेटा, सेल्टोस और ग्रैंड विटारा जैसे कई स्थापित मॉडल से चुनौती मिलेगी।’

Also read: Fame-2 की रियायत घटने से EV दोपहिया की बिक्री प्रभावित

मामिलापल्ले ने कहा, ‘उम्मीद है कि हम उसी तरीके से उतरेंगे, जैसे डस्टर के साथ आए थे। हम इस सेगमेंट में कई इनोवेशन के साथ आएंगे।’ कंपनी ने अब डस्टर मॉडल की बिक्री बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि 2025 तक कंपनी के पोर्टफोलियो में छह उत्पाद होंगे।

Advertisement
First Published - July 9, 2023 | 2:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement