facebookmetapixel
Elon Musk का बड़ा दावा! OpenAI और Microsoft को चुकाना होगा $134 अरब का हर्जानाअगले हफ्ते कुल 9 कंपनियां बांटेगी अपना मुनाफा; पावर, ब्रोकिंग से लेकर मैन्युफैक्चरिंग स्टॉक तक लिस्ट मेंDelhi Weather Today: दिल्ली में ‘बहुत खराब’ AQI, घने कोहरे के बीच GRAP-3 फिर लागूफ्लिपकार्ट में हिस्सेदारी बेचने के बाद टाइगर ग्लोबल के लिए मुश्किल, सरकार करेगी टैक्स वसूलीIPO Next Week: Bharat Coking Coal से Shadowfax तक, अगले सप्ताह इन कंपनियों के IPO की बहारSenior Citizens FD Rates 2026: 8% तक ब्याज, कहां मिल रहा है सबसे बेहतर रिटर्न?1 अप्रैल से UPI के जरिए सीधे EPF निकाल सकेंगे कर्मचारी, विड्रॉल प्रक्रिया से मिलेगी राहत2025 में भारत के शीर्ष 20 स्टार्टअप ने फंडिंग में बनाई बढ़त, पर छोटे स्टार्टअप को करना पड़ा संघर्षReliance Q3FY26 results: आय अनुमान से बेहतर, मुनाफा उम्मीद से कम; जियो ने दिखाई मजबूतीभारत-जापान ने शुरू किया AI संवाद, दोनों देशों के तकनीक और सुरक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार

एलआईसी फॉर्च्यून 500 सूची में शामिल, रिलायंस ने लगाई 51 स्थान की छलांग

Last Updated- December 11, 2022 | 5:06 PM IST

हाल में सूचीबद्ध जीवन बीमा निगम (एलआईसी) फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की ताजा सूची में शामिल है। वहीं इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 51 स्थान की छलांग लगाई है।
एलआईसी 97.26 अरब डॉलर के राजस्व और 55.38 करोड़ डॉलर के लाभ के साथ देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। हाल में जारी फॉर्च्यून 500 सूची में एलआईसी को 98वां स्थान मिला।
दूसरी ओर 2022 की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज 51 स्थान की छलांग लगाकर 104वें स्थान पर पहुंच गई।
फॉर्च्यून 500 सूची में सूचीबद्ध कंपनियों की बिक्री के आधार उन्हें स्थान दिया जाता है।
रिलायंस 93.98 अरब डॉलर के राजस्व और 8.15 अरब डॉलर के शुद्ध लाभ के साथ 19 साल से इस सूची में बनी हुई है।
इस सूची में शीर्ष पर अमेरिका की खुदरा कंपनी वॉलमार्ट है। सूची में कुल नौ भारतीय कंपनियां हैं, जिनमें से पांच सार्वजनिक क्षेत्र की हैं और चार निजी क्षेत्र की हैं। भारतीय कंपनियों में सिर्फ एलआईसी ही रिलायंस से ऊपर है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) 28 स्थान की बढ़त के साथ 142वें स्थान पर पहुंच गई। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) 16 स्थान चढ़कर 190 पर है।
इस सूची में टाटा समूह की दो कंपनियां- टाटा मोटर्स (370वें स्थान पर) और टाटा स्टील (435वें स्थान पर) हैं।
राजेश एक्सपोर्ट्स सूची में 437वें स्थान के साथ एक अन्य निजी भारतीय कंपनी है।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 17 पायदान चढ़कर 236वें स्थान पर और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड 19 पायदान चढ़कर 295वें स्थान पर है।
फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में 31 मार्च 2022 या उससे पहले समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए कुल राजस्व के आधार पर कंपनियों को स्थान दिया जाता है।
चीन की ऊर्जा कंपनी स्टेट ग्रिड, चाइना नेशनल पेट्रोलियम और सिनोपेक ने शीर्ष पांच में जगह बनाई। पहली बार ग्रेटर चीन (ताइवान सहित) की कंपनियों का कुल राजस्व सूची में शामिल अमेरिकी कंपनियों के कुल राजस्व से अधिक है।

First Published - August 3, 2022 | 9:03 PM IST

संबंधित पोस्ट