facebookmetapixel
Advertisement
MCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहींक्या 60 की उम्र के बाद भी जरूरी है लाइफ इंश्योरेंस? 90 साल की उम्र और 30 साल के खर्च का समझें गणितहोर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायरवॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखें

‘इस साल घर लेना हो सकता है महंगा’

Advertisement
Last Updated- January 16, 2023 | 6:04 PM IST
Housing price

लगभग 58 प्रतिशत बिल्डरों ने इस साल आवास की कीमतों में वृद्धि की उम्मीद जताई है। दूसरी ओर 32 फीसदी का मानना है कि कीमतें स्थिर रहेंगी। रियल एस्टेट डेवलपर भावना सर्वेक्षण में ये निष्कर्ष सामने आए।

यह सर्वेक्षण रियल्टी क्षेत्र के शीर्ष निकाय क्रेडाई, रियल एस्टेट कंसल्टेंट कोलियर्स इंडिया और प्रॉपर्टी रिसर्च फर्म लियासेस फोरास ने मिलकर किया। सर्वेक्षण के मुताबिक 43 प्रतिशत डेवलपर 2023 में आवासीय मांग स्थिर रहने की उम्मीद करते हैं।

दूसरी ओर 31 प्रतिशत का मानना है कि इसमें 25 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। पिछले दो महीनों के दौरान किए गए संयुक्त सर्वेक्षण में देश के विभिन्न हिस्सों के 341 रियल एस्टेट डेवलपर ने भाग लिया। रिपोर्ट में कहा गया, ”58 प्रतिशत डेवलपर का मानना है कि 2023 में लागत बढ़ने, आर्थिक अनिश्चितताओं और मुद्रास्फीति के कारण आवास की कीमतों में वृद्धि होगी।”

हालांकि, सर्वेक्षण से पता चला कि लगभग 32 प्रतिशत डेवलपर का मानना है कि कीमतें स्थिर रहेंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि आवास की कीमतों में पिछली कुछ तिमाहियों में वृद्धि हुई है। इस दौरान मांग भी मजबूत रही है।

Advertisement
First Published - January 16, 2023 | 12:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement