कंपनियां

Q4 Results: Servotech Power Systems का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 43% घटकर 3.45 करोड़ रुपये

Servotech Power Systems ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 136.65 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 119.98 करोड़ रुपये थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 10, 2024 | 3:36 PM IST

सर्वोटेक पावर सिस्टम्स (Servotech Power Systems) का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 43 प्रतिशत घटकर 3.45 करोड़ रुपये रहा। कंपनी को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही का शुद्ध लाभ 6.05 करोड़ रुपये था।

सर्वोटेक पावर सिस्टम्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 136.65 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 119.98 करोड़ रुपये थी।

चौथी तिमाही में कुल व्यय 132 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 112.25 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में उसका शुद्ध लाभ 6.69 प्रतिशत बढ़कर 11.80 करोड़ रुपये रहा।

First Published : May 10, 2024 | 3:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)