Apple अपनी सहयोगी कंपनियों के साथ मिलकर भारत में iPhone का प्रोडक्शन शुरू करने जा रहा है। कंपनी भारत में iPhone 14, Plus, Pro और Pro Max बनाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि Apple के भारत में ही iPhone मैनुफैक्चर करने से देश में आईफोन की कीमतों में गिरावट आएगी।
श्रीपेरंबदूर में बनेगा iPhone
iPhone के चारों नए मॉडल का प्रोडक्शन चेन्नई से थोड़ी दूर पर स्थित Apple की सहयोगी कंपनी फॉक्सकॉन के श्रीपेरंबदूर स्थित प्लांट में होगा। द इकोनोमिक टाइम्स के मुताबिक Apple भारत में तीन चार महीने बाद iPhone का प्रोडक्शन शुरू करने वाली थी लेकिन कंपनी ने पहले ही इसकी शुरुआत कर दी। Apple दिसंबर तक भारत में बने iPhone को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेजने की योजना पर काम कर रहा है।
चीन में प्रोडक्शन की थी योजना
Apple iPhone 14 के सभी मॉडल को पहले चीन में बनाने की योजना पर काम कर रहा था, लेकिन कोरोना महामारी और चीन में लगातार कई तरह के प्रतिबंध के कारण Apple भारत को iPhone 14 के प्रोडक्शन के लिए चुना। साथ ही पिछले कुछ सालों से अमेरिका- चीन संबंध में तनातनी और भारत के साथ अमेरिका के मजबूत होते रिश्ते के कारण भारत iPhone के निर्माण के लिए सबसे उपयुक्त जगह है। जेपी मॉर्गन एनालिस्ट्स के अनुसार Apple भारत में चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए भारत में उत्पादन बढ़ाना चाहता है। कंपनी की योजना साल 2025 तक iPhone प्रोडक्शन को 25 प्रतिशत तक बढ़ाने पर है। कंपनी दिसंबर 2022 तक कुल 5 प्रतिशत iPhone 14 का प्रोडक्शन भारत में करने पर काम कर रही है।