facebookmetapixel
Advertisement
AI Impact Summit 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा के बीच दिल्ली में AI सम्मेलन, ट्रैफिक को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरीAI से खत्म हो जाएगा भारतीय IT फर्म्स का दबदबा? Motilal Oswal ने आगे की राह और चुनौतियों पर दी बड़ी रिपोर्टAI ट्रांसफॉर्मेशन में भारत सबसे आगे: पीएम मोदीAI Impact Summit 2026: दिल्ली में आज से वैश्विक एआई महाकुंभ, दुनिया की नजर भारत पर; जानें पूरा शेड्यूलAye Finance IPO Listing: 97% सब्सक्रिप्शन के बाद फीकी शुरुआत, ₹129 पर सपाट लिस्ट हुए शेयरFractal Analytics IPO की फ्लैट लिस्टिंग, ₹900 रुपये पर लिस्ट हुए शेयर; निवेशकों को नहीं मिला फायदाGold, Silver Price Today: चांदी में ₹5,871 की गिरावट, सोना भी फिसला; जानें MCX पर किस भाव खुला कारोबारमिडकैप-स्मॉलकैप का दौर आने वाला! FY27 में बदल सकती है बाजार की तस्वीरमोदी के गमछे से चमकी बुनकरों की किस्मत, बिहार के करघों पर बरसे करोड़ों के ऑर्डरमिस-सेलिंग पर RBI सख्त, Axis Max Life ने कहा- फैसला ग्राहकों के हित में

प्रीमियम इकॉनमी कैटेगरी को एयर पैसेंजर्स से मिल रहा है अच्छा रिस्पांस: Vistara

Advertisement

वर्तमान में एयरलाइन अपने तीन विमान मॉडल- एयरबस 320 नियो, एयरबस 321 और बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर में प्रीमियम इकनॉमी श्रेणी की पेशकश करती है।

Last Updated- January 11, 2024 | 3:58 PM IST
Vistara
Representative Image

एयरलाइन कंपनी विस्तारा ने कहा है कि प्रीमियम इकनॉमी श्रेणी यहां टिकने के लिए है और इसका विकल्प चुनने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस के संयुक्त उद्यम (जेवी) विस्तारा ने भारत में सबसे पहले ‘प्रीमियम इकनॉमी’ श्रेणी शुरू की थी। इसके बेड़े में 67 विमान हैं और यह घरेलू-अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर प्रतिदिन लगभग 320 उड़ानों का परिचालन करती है।

कंपनी अपने बेड़े में इस साल अप्रैल तक तीन और विमान शामिल करेगी। वर्तमान में एयरलाइन अपने तीन विमान मॉडल- एयरबस 320 नियो, एयरबस 321 और बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर में प्रीमियम इकनॉमी श्रेणी की पेशकश करती है। विस्तारा के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) दीपक राजावत ने पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रीमियम इकनॉमी श्रेणी यहां टिकने के लिए है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रीमियम इकनॉमी श्रेणी में टिकट लेने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि देखी है। सालाना आधार पर इसमें बढ़ोतरी हो रही है।’’

भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते नागर विमानन बाजारों में से एक है और कोविड-19 महामारी के बाद घरेलू हवाई यात्री यातायात में मजबूत उछाल आया है। पिछले साल नवंबर में विस्तारा की घरेलू विमानन बाजार में हिस्सेदारी 9.4 प्रतिशत रही थी। टाटा समूह ने नवंबर, 2022 में एक समझौते के तहत विस्तारा और एयर इंडिया के विलय की घोषणा की थी।

इसके समझौते के तहत सिंगापुर एयरलाइंस भी एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

Advertisement
First Published - January 11, 2024 | 3:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement