लार्सन ऐंड टुब्रो समूह के चेयरमैन एएम नाइक ने आज कहा कि भारत को अच्छी तरह से व्यवस्थित लोगों द्वारा कल्याणकारी सेवाओं के विकास में बढ़चढ़कर भाग लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केवल सरकारी सहायता पर निर्भर रहने के बजाय लोग जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं।
पद्म विभूषण से सम्मानित नाइक ने गुजरात के एएम नाइक हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स में आठ एकड़ परिसर में विस्तृत 100 बिस्तरों वाला एक कैंसर का अस्पताल स्थापित किया है। इसका उद्घाटन जल्द ही होने वाला है। इसका उद्देश्य आसपास के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी परिसर में हाल में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने 500 बिस्तरों वाले निराली मल्टी-स्पेशिएलिटी अस्पताल की आधारशिला रखी थी।
नाइक ने कहा, ‘भारत जैसे विशाल देश में हम सभी सहायता के लिए सरकार पर निर्भर नहीं हो सकते हैं। यह हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है कि हम जितना कर सकते हैं उतना जरूरतमंदों की मदद करें।’ उन्होंने यह बात दक्षिण गुजरात के नवसारी में अपने ट्रस्ट के जरिये एक मल्टी-स्पेशिएलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि किफायती स्वास्थ्य सेवा जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की जीवन रेखा है। उन्होंने कहा कि आदर्श स्थिति में हमें कभी भी रोगी और इलाज के बीच पैसे की कमी नहीं आने देनी चाहिए।