facebookmetapixel
Advertisement
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए पर मुहर: 100% शुल्क-मुक्त पहुंच, निवेश और रोजगार के नए अवसरों का रास्ता खुला26th Business Standard-Seema Nazareth Award: पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन ने मीडिया को दी ‘संवाद’ की नसीहतसन फार्मा ने ऑर्गेनान पर लगाया बड़ा दांव, 11.75 अरब डॉलर में खरीदने का ऐलानसंजय कपूर संपत्ति विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा— मध्यस्थता अपनाएं, लड़ने की यह उम्र नहीं हैसर्ट-इन की बड़ी चेतावनी: क्लॉड मिथोस जैसे AI मॉडल से बढ़ा साइबर हमलों का खतरा, रहें सावधानबंगाल चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में वादे तो बड़े, पर आर्थिक गुंजाइश कमआबकारी नीति मामला: केजरीवाल ने अदालत को लिखा पत्र, सुनवाई में नहीं होंगे शामिलमुख्य आर्थिक सलाहकार का विजन: ऊर्जा संकट और आर्थिक दिक्कतों का समाधान है ‘उत्पादकता में बढ़ोतरी’निजी बैंकों में तकनीक का असर: ऐक्सिस, HDFC और RBL बैंक में घटी कर्मचारियों की संख्याआरबीआई का बड़ा फैसला: अन रेटेड लोन पर 150% जोखिम भार की सीमा अब ₹500 करोड़ हुई

ONGC अब कतर की LNG में बदलाव की भरपाई के लिए ईथेन आयात करेगी

Advertisement

ओएनजीसी ने गुजरात के दाहेज में सी2 (ईथेन) और सी3 (प्रोपेन) गैस को अलग करने का एक संयंत्र लगाया है, जिस पर करीब 1,500 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

Last Updated- March 23, 2025 | 5:31 PM IST
ONGC to import ethane to make up for changed Qatar LNG composition
Representative Image

पेट्रोलियम क्षेत्र की सरकारी कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) 2028 के मध्य से ईथेन गैस का आयात शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी ने एक निविदा भी जारी की है। यह फैसला कतर से मिलने वाली तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) की संरचना में बदलाव को देखते हुए किया गया है।

फिलहाल भारत हर साल कतर से करीब 75 लाख टन एलएनजी मंगाता है। इसमें से 50 लाख टन की सप्लाई कतर एनर्जी करती है। इस गैस में मीथेन के साथ-साथ ईथेन और प्रोपेन भी मौजूद रहते हैं। मीथेन का इस्तेमाल बिजली उत्पादन, उर्वरक निर्माण, सीएनजी और खाना पकाने में ईंधन के तौर पर होता है। लेकिन कतर के साथ यह अनुबंध 2028 में खत्म हो रहा है।

ओएनजीसी ने गुजरात के दाहेज में सी2 (ईथेन) और सी3 (प्रोपेन) गैस को अलग करने का एक संयंत्र लगाया है, जिस पर करीब 1,500 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस संयंत्र से निकाली गई गैस का उपयोग कंपनी की पेट्रोरसायन इकाई ओएनजीसी पेट्रो एडिशन लिमिटेड (ओपीएएल) करती है।

कतर से मिलने वाली गैस की संरचना में बदलाव के बाद अब ओएनजीसी को सी2/सी3 गैस की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है। इसी को देखते हुए कंपनी ने ईथेन आयात की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - March 23, 2025 | 4:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement