facebookmetapixel
Advertisement
FY26 के लिए RBI सरकार को देगा ₹2.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डिविडेंडHonda Cars की बड़ी तैयारी, अगले 4 साल में भारत में उतारेगी 10 से ज्यादा नए मॉडलSBI ग्राहकों के लिए अलर्ट! 6 दिन तक बंद रहेंगी बैंक सेवाएं, आज ही निपटा लें जरूरी काम, जानिए पूरी वजहअमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने पर दबाव जारी, एक्सपर्ट बोले- बड़ी तेजी मुश्किलफैक्ट्रियों और कंपनियों का बिजली बिल बढ़ने वाला है?नौकरी है… लेकिन सुरक्षा नहीं! भारत में लाखों कर्मचारी बिना कॉन्ट्रैक्ट और सोशल सिक्योरिटी केHUF Succession Rule: मां और बड़े बेटे का कितना हक? कौन बन सकता है Karta, हर परिवार को जाननी चाहिए ये नियमSuzlon Energy: 195 MW ने रिपिटेड ऑर्डर ने शेयर में भरा जोश, 1% से ज्यादा उछलाSensex में बड़ा बदलाव संभव! Trent बाहर, Hindalco या Shriram Finance की एंट्री की चर्चारेखा झुनझुनवाला पोर्टफोलियो स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश, Q4 नतीजों के बाद भाव ₹1,250 तक जाने की उम्मीद

OneWeb को जल्द स्पेक्ट्रम आवंटन की उम्मीद

Advertisement

OneWeb ने स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए दूरसंचार विभाग की वायरलेस योजना एवं समन्वय शाखा (डब्ल्यूपीसी) के पास आवेदन किया है।

Last Updated- March 12, 2024 | 11:00 PM IST
Telecom

भारती समूह द्वारा समर्थित वनवेब ने स्पेक्ट्रम के लिए आवेदन किया है और उसे उम्मीद है कि रेडियो तरंगों का शीघ्र आवंटन हो जाएगा। ह्यूजेस कम्युनिकेशंस इंडिया प्राइवेट (एचसीआईपीएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शिवाजी चटर्जी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी को इस साल जून तक वाणिज्यिक उपग्रह संचार सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है।

एचसीआईपीएल और वनवेब ने पूरे भारत में ‘लो अर्थ ऑर्बिट’ (एलईओ) संपर्क सेवाएं मुहैया कराने के लिए एक छह वर्षीय वितरण भागीदार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। चटर्जी ने कहा कि वनवेब को भारत में शुरुआती बढ़त हासिल होगी, क्योंकि भारत में उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियां अभी विकास के विभिन्न चरण में हैं।

वनवेब ने स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए दूरसंचार विभाग की वायरलेस योजना एवं समन्वय शाखा (डब्ल्यूपीसी) के पास आवेदन किया है। चटर्जी ने कहा कि स्पेक्ट्रम आवंटित होने के बाद वनवेब वाणिज्यिक सेवाएं शुरू कर सकती है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि वनवेब 2024 की पहली छमाही में वाणिज्यिक सेवा शुरू करने में सक्षम हो सकेगी। चटर्जी ने कहा कि वनवेब कम आबादी वाले गांवों की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्थिति में है।

उन्होंने कहा कि ईलॉन मस्क के स्वामित्व वाली स्टारलिंक जैसी ‘डायरेक्ट-टू-मोबाइल’ सेवा मुहैया कराने की वनवेब की कोई योजना नहीं है, क्योंकि यह तकनीक अभी विकसित हो रही है और परिपक्व नहीं है।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 11:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement