facebookmetapixel
Advertisement
PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान

Mphasis ने 132.5 मिलियन डॉलर में Silverline का किया अधिग्रहण

Advertisement

Silverline अधिग्रहण फ्यूचर में टेक्नोलॉजी के लिए तैयारी रहने और ट्रेंड्स को पहले से ही समझने की Mphasis के प्लान का हिस्सा है।

Last Updated- October 13, 2023 | 11:14 PM IST
mergers and acquisitions

भारत की सूचना प्रौद्योगिकी (IT) सॉल्यूशन्स प्रोवाइडर एमफैसिस (Mphasis) ने शुक्रवार को कहा कि उसने 132.5 मिलियन डॉलर में न्यूयॉर्क की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कंपनी ‘सिल्वरलाइन’ का अधिग्रहण कर लिया है। सिल्वरलाइन सेल्सफोर्स (Salesforce) की सर्विस पार्टनर कंपनी है।

एक बयान में कहा गया है कि सिल्वरलाइन Mphasis को सेल्सफोर्स और इंडस्ट्री में विशेषज्ञता देगी जिसमें फाइनैंशियल सर्विसेज, रिटेल, हेल्थकेयर, लाइफ साइंस ऐंड मीडिया और एंटरटेनमेंट शामिल हैं।

Silverline अधिग्रहण फ्यूचर में टेक्नोलॉजी के लिए तैयारी करने और ट्रेंड्स को पहले से ही समझने की एम्फैसिस के प्लान का हिस्सा है।

जानें सिल्वरलाइन कंपनी के बारे में

सिल्वरलाइन की स्थापना 2009 में हुई थी, और उसके दुनिया भर में 400 से अधिक स्पेशलिस्ट हैं। कंपनी का टर्नओवर कैंलेंडर वर्ष 20 में 54.5 मिलियन डॉलर , कैलेंडर वर्ष 21 में 60.8 मिलियन डॉलर और कैलेंडर वर्ष 22 में 75.8 मिलियन था।

समझें अधिग्रहण के पीछे की स्ट्रैटजी

एम्फैसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) नितिन राकेश ने कहा, ‘यह अधिग्रहण कस्टमर एक्सपीरिएंस (CX) ट्रांसफॉर्मेशन, कॉन्टैक्ट सेंटर मॉडर्नाइजेशन और कन्वर्जेशनल ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनेबल्ड ऑटोमेशन के बीच तालमेल बिठाने की हमारी प्रमुख रणनीतिक पहल का हिस्सा होगा।’

सिल्वरलाइन के CEO गिरीश सोनाड ने कहा, ‘हमारे ऑर्गनाइजेशन की कम्बाइंड पावर का फायदा उठाकर, हम अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक डिजिटल एक्सपीरिएंस बनाएंगे, अपने लोगों के लिए रोमांचक ग्रोथ के अवसर प्रदान करेंगे, और सेल्सफोर्स इकोसिस्टम के लगातार बढ़ने पर डेटा और AI के नेतृत्व वाले इनोवेशन को आगे बढ़ाएंगे।’

Advertisement
First Published - October 13, 2023 | 4:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement