मॉरिशस के निवेशकों पर होगा असर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 9:28 PM IST

भारतीय कंपनियों में मॉरिशस से निवेश करने वाले विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) बोनस अलग करने से नई कर व्यवस्था से प्रभावित होंगे।
इस साल के बजट में कई अन्य प्रावधानों (सिर्फ अब तक म्युचुअल फंडों के लिए लागू) – शेयरों और रीट की यूनिट, इनविट और एआईएफ पर भी जोर दिया गया। इसका खासकर बड़े संस्थागत निवेशकों पर प्रभाव पड़ेगा, जो अपनी मूल यूनिट रिकॉर्ड तारीख के 9 महीने बाद बेचते हैं, क्योंकि गणना योग्य कर आय के मकसद के लिए मूल यूनिट की बिक्री से नुकसान की अनदेखी करनी होगी।
उदाहरण के लिए, मान लीजिए कोई एफपीआई उस शेयर पर बोनस प्राप्त करता है जिसे उसे रिकॉर्ड तारीख से तीन महीने पहले खरीदा गया था। यदि वह निवेशक उस रिकॉर्ड तारीख के 9 महीने के अंदर मूल होल्डिंग की बिक्री करता है तो बिक्री पर नुकसान को नजरअंदाज किया जाएगा। ऐसे नुकसान को अब बोनस शेयर की खरीद लागत के तौर पर समझा जाएगा और बोनस शेयर बिक्री की स्थिति में कटौती की जाएगी।
प्राइस वाटरहाउस ऐंड कंपनी में पार्टनर सुरेश स्वामी ने कहा, ‘बोनस स्ट्रिपिंग एक एंटी-अवॉयडेंस प्रावधान है। अब तक, यह नियम म्युचुअल फंडों के मामले में बोनस अलग करने से रोकता था। लेकिन इस नए बदलाव के साथ इसमें इक्विटी शेयरों और अन्य प्रतिभूतियों को भी शामिल किया गया है। शेयरों पर पूंजीगत लाभ की कर गणना अधिक जटिल हो जाएगी और निवेशकों को अपने आंकड़े इन प्रावधानों के प्रभाव को देखते हुए व्यवस्थित तौर पर बरकरार रखने की जरूरत होगी।’
डेलॉयट इंडिया में पार्टनर राजेश गांधी ने कहा, ‘ऐसी स्थिति में बोनस शेयर का आवंटन पर विभिन्न विचार संभव है, जिसमें करदाता मूल शेयरों के साथ साथ आंशिक या सभी बोनस शेयर बेचते हैं। संभवत:, प्रावधान उस स्थिति में लागू नहीं हो सकते हैं जब सभी प्रतिभूतियां बेच दी जाएं, जिनमें बोनस प्रतिभूतियां भी शामिल हैं।’
नए स्ट्रिपिंग प्रावधानों से अन्य दिलचस्प परिदृश्य को बढ़ावा मिल सकता है। कुछ खास मामलों में, कंपनियों ने बोनस डिबेंचर के तौर पर शेयरधारकों को लाभांश का भुगतान किया है। ये डिबेंचर शेयरधारक को बगैर किसी भुगतान और उनके शेयरों की होल्डिंग के आधार पर आवंटित किए गए हैं। हालांकि डिबेंचर की वैल्यू पर लाभांश के तौर पर कर लागू है, और करदाताओं के लिए यह राशि कर दायरे में शामिल की गई है, क्योंकि डिबेंचर की अधिग्रहण लागत के तौर पर आप यह तर्क पेश कर सकते हैं कि इन प्रावधानों को शुरू नहीं किया गया है।
प्रावधानों के संदर्भ में भारतीय इक्विटी में निवेश करने वाला मॉरिशस स्थित फंड इक्विटी शेयरों पर अपना नुकसान समायोजित करने में सक्षम नहीं होगा। यह नुकसान डिबेंचर की लागत में जुड़ जाएगा।

First Published : February 2, 2022 | 11:29 PM IST