facebookmetapixel
Advertisement
India AI Impact Summit में बोले आईटी मंत्री, एआई से बढ़ेगी एंटरप्राइज प्रोडक्टिविटीस्वास्थ्य, कृषि और जलवायु चुनौतियों के समाधान के लिए AI पर भारत का फोकस: अश्विनी वैष्णववेनेजुएला के तेल पर मिलने वाली छूट रिकॉर्ड निचले स्तर पर, फिर भी भारतीय रिफाइनर्स को क्यों हैं टेंशनदिग्गज IT स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश! बोले- AI बनेगा नया ग्रोथ इंजन, गिरावट जरूरत से ज्यादाAI Impact Summit Day 3: नीति, शोध और संप्रभु तकनीक पर बड़ा मंथन, जानें आज किन सत्रों में तय होगा भविष्य का रोडमैपAI Impact Summit 2026: PM बोले- लाभ सभी तक पहुंचे, सिर्फ शुरुआती उपयोगकर्ताओं तक सीमित न रहेंGold-Silver Price Today: दो दिन की गिरावट के बाद सोना-चांदी में चमक, चेक करें आज के रेटYouTube Outage: वीडियो नहीं चल रहे, अमेरिका के 3 लाख से अधिक यूजर्स परेशानStock Market Update: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स -निफ्टी सपाट; मेटल शेयरों में खरीदारीWeather Update: दिल्ली-नोएडा में बारिश, उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में तेज धूप

Marlabs इस साल भारत में 500 कर्मचारी शामिल करेगी, 3 साल में रेवेन्यू दोगुना करने का इरादा

Advertisement

भारत पहले से ही Marlabs का सबसे बड़ा प्रतिभा केंद्र है। इसके कुल कर्मचारियों में से 75 प्रतिशत भारत में ही हैं।

Last Updated- February 27, 2024 | 11:15 PM IST
Marlabs इस साल भारत में 500 कर्मचारी शामिल करेगी, 3 साल में रेवेन्यू दोगुना करने का इरादा, Marlabs to hire 500 people in India, aiming to double revenue in 3 years

अमेरिका की आईटी कंपनी मार्लैब्स को भारत की इंजीनियरिंग प्रतिभा से उम्मीद है और इस साल देश में लगभग 500 लोगों को काम पर रखने की योजना बना रही है। उसका इरादा अगले तीन साल में अपना राजस्व दोगुना करने का है। भारत पहले से ही कंपनी का सबसे बड़ा प्रतिभा केंद्र है। इसके कुल कर्मचारियों में से 75 प्रतिशत भारत में ही हैं।

मार्लैब्स के मुख्य कार्य अधिकारी थॉमस कॉलिन्स ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया ‘हम अगले तीन साल में अपना राजस्व दोगुना करने की योजना बना रहे हैं। भारत में नियुक्तियां मुख्य रूप से डेटा इंजीनियरिंग, एआई और उत्पाद इंजीनियरिंग के कौशल से संबं​धित रहेंगी।’ उन्होंने कहा कि अब तक यह सबसे बड़ा प्रतिभा आधार है। हमारे शीर्ष कार्यकारी नेतृत्व का आधा हिस्सा बेंगलूरु में है।

भारत में बेंगलूरु के अलावा हम कोच्चि, मैसूर और पुणे में मौजूद हैं। मार्लैब्स का तीन कारोबारी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान है – डेटा इंजीनियरिंग और एआई, डिजिटल उत्पाद इंजीनियरिंग और इंटेलिजेंट ऑटोमेशन। कंपनी के राजस्व में इनका लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा रहता है।

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement