facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंता

कम प्रोत्साहन से Paytm के लाभ पर नहीं पड़ेगा असर

Advertisement

Paytm का अनुमान: यूपीआई प्रोत्साहनों में कमी से मुनाफे पर नहीं पड़ेगा असर

Last Updated- July 30, 2024 | 10:20 PM IST
Paytm

पेटीएम ब्रांड की कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (ओसीएल) का पूर्वानुमान है कि हाल के बजट में छोटे आकार वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन के लिए सरकार की ओर से प्रोत्साहनों में कमी का उसके मुनाफे पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी विजय शेखर शर्मा ने पहले संकेत दिया था कि कंपनी इस वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 25) में लाभ वाली तिमाही दर्ज करेगी। शर्मा ने कहा ‘हम ऐसा (इस वित्त वर्ष में लाभ वाली तिमाही) करने के लिए प्रतिबद्ध हैं क्योंकि हमने पहले ही कहा था यूपीआई प्रोत्साहन के बिना। इसलिए यह उसी दिशा में है।’ शर्मा ‘कार्ड एनएफसी साउंडबॉक्स’ मशीनों की शुरुआत के मौके पर बोल रहे थे।

बजट में सरकार ने छोटे मूल्य वाले भीम-यूपीआई लेनदेन (व्यक्ति-से-व्यापारी) और रुपे डेबिट कार्ड की सुविधा के लिए फिनटेक फर्मों को प्रोत्साहित करने के लिए 1,441 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह साल 2023-24 के पिछले बजट में केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 2,482 करोड़ रुपये की तुलना में 42 प्रतिशत कम है।

पहली तिमाही (वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही) के परिणामों के बाद विश्लेषकों के साथ बैठक में शर्मा ने कहा था कि फिनटेक क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी को इस वित्त वर्ष में यूपीआई का बड़ा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को शर्मा ने नए पेटीएम एनएफसी कार्ड साउंडबॉक्स की शुरुआत करने का ऐलान किया।

यह साउंडबॉक्स कंपनी के ऑडियो-आधारित भुगतान स्वीकृति वाले उपकरणों के अतिरिक्त है। यह एनएफसी और क्यूआर कोड के जरिये भुगतान लेने की सुविधा प्रदान करता है। यह उपकरण एक बार के चार्ज से 10 दिनों तक चल सकता है।

Advertisement
First Published - July 30, 2024 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement