facebookmetapixel
Advertisement
अगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

70 अरब डॉलर निवेश करेगा JSW Group

Advertisement

JSW Group: ओडिशा में 5 अरब डॉलर के ईवी हब की स्थापना

Last Updated- June 13, 2024 | 9:47 PM IST
JSW Lithium-ion Cell Plant

जेएसडब्ल्यू समूह ने वर्ष 2030 तक अपने निवेश का लक्ष्य बढ़ाते हुए इसे 70 अरब डॉलर कर दिया है। उसने पिछले साल घोषणा की थी कि वह 2030 तक 65 अरब डॉलर का निवेश करेगा। लेकिन इसके लिए समयसीमा वही रखी है। नए निवेश में ओडिशा में इलेक्ट्रिक वाहन की परियोजनाओं में 5 अरब डॉलर का निवेश शामिल है, जिसकी घोषणा इस साल फरवरी में की गई थी।

ओडिशा निवेश में 50 जीडब्ल्यूएच ईवी बैटरी प्लांट, ईवी, लिथियम रिफाइनरी, कॉपर स्मेल्टर और संबंधित कलपुर्जा विनिर्माण इकाइयां शामिल हैं। इसके अलावा समूह स्टील, सीमेंट और बिजली उत्पादन वर्टिकल में भी क्षमता विस्तार पर निवेश करेगा।

समूह की मुख्य कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा था कि वह अगले तीन साल में करीब 65,000 करोड़ रुपये निवेश करने जा रही है। इसमें महाराष्ट्र की डोलवी परियोजना के लिए घोषित नया पूंजीगत खर्च शामिल था। इसके साथ जेएसडब्ल्यू स्टील पुराने संयंत्रों के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करेगी और डोलवी से उसकी कुल क्षमता 4.35 करोड़ टन स्टील पर पहुंच जाएगी और इस तरह जेएसडब्ल्यू दुनिया के पांच अग्रणी स्टील उत्पादकों में शामिल हो जाएगी।

Advertisement
First Published - June 13, 2024 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement