facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसा

ट्विटर के मनीष माहेश्वरी संभालेंगे नई जिम्मेदारी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:53 AM IST

सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर की भारत में विपणन इकाई के प्रमुख मनीष माहेश्वरी अब अमेरिका जा रहे हैं जहां वह एक नई भूमिका में नजर आएंगे। कंपनी ने कहा कि माहेश्वरी सैन फ्रांसिस्को में राजस्व रणनीति एवं परिचालन में वरिष्ठ निदेशक  का पद संभालेंगे। 
नए सूचना-प्रौद्योगिकी कानून पर भारत सरकार और ट्विटर के बीच उपजे विवाद में माहेश्वरी का नाम सुर्खियों में रहा था। ट्विटर जापान के उपाध्यक्ष यू सासामोतो ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, ‘विगत दो वर्षों से अधिक समय से भारत में ट्विटर का कारोबार संभालने के लिए मनीष आपका धन्यवाद। आप अमेरिका में राजस्व रणनीति एवं परिचालन के निदेशक के रूप में एक नई भूमिका संभालने जा रहे हैं इसके लिए आपको बधाई।’

ट्विटर इंडिया ने अब तक माहेश्वरी की जगह किसी दूसरे व्यक्ति की नियुक्ति की घोषणा नहीं की है। सरकार ने सूचना-प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश एवं डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 में सोशल मीडिया कंपनियों के लिए नए नियम तय किए थे। सरकार ने इसके तहत 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं (यूजर) वाली सोशल मीडिया कंपनियों को उनके मंच पर सामग्री नियंत्रण के लिए कुछ खास अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए थे। 
नियम के तहत इन कंपनियों को हरेक महीने अनुपालन रिपोर्ट भी जारी करने की हिदायत दी गई है। नए नियम आने के बाद ट्विटर और सरकार के बीच कई विषयों पर विवाद बढ़ गया था। पुलिस के पास दर्ज कम से कम तीन शिकायतों में माहेश्वरी का नाम आया था। इनमें ट्विटर पर भारत का गलत मानचित्र दिखाए जाने से लेकर कथित सांप्रदायिक दंगे का वीडियो अपलोड करने जैसे आरोप लगाए गए थे।

Advertisement
First Published - August 13, 2021 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement