facebookmetapixel
Advertisement
80वां स्वतंत्रता दिवस: राजघाट पर बापू को नमन के बाद लाल किला पहुंचे PM मोदी, पहली बार वंदे मातरम गाया गयाअमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ी

बड़े अरमान से रखा है अतीत का पहला कदम!

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:44 PM IST

भारतीय समय के मुताबिक, जैसे ही घड़ी की सुइयों ने दिन के 12.30 बजाए, वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड सृजन के रहस्य को समझने के लिए स्विट्जरलैंड-फ्रांस की सीमा पर लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर मशीन को शुरू कर दिया।


यूरोपियन सेंटर फॉर न्यूक्लियर रिसर्च की ओर से किए जा रहे मानव इतिहास के इस सबसे बड़े प्रयोग पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं। इस महामशीन में वैज्ञानिक चरणबध्द तरीके से एक समय में कई किलोमीटर में प्रोटॉन दाग रहे हैं।

दक्षिणावृत्त दिशा में किरणों के परीक्षण के बाद सीईआरएन इसे घड़ी की दिशा के विपरीत निर्देशित करेगा। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो आने वाले कुछ हफ्तों में इनकी टक्कर कराई जाएगी। दुनियाभर के करीब 9000 भौतिकशास्त्री यह प्रयोग कर रहे हैं।

कुछ लोगों ने आशंका प्रकट की थी कि इससे प्रलय की स्थिति पैदा हो सकती है, लेकिन सीईआरएन के प्रवक्ता जेम्स गिलिस ने इसे बेबुनियाद करार दिया। चर्चित वैज्ञानिक ब्रिटेन के स्टीफन हॉकिंग्ज ने भी ऐसी किसी आशंका को गलत बताते हुए कहा था कि प्रयोग पूर्णत: सुरक्षित रहेगा।

Advertisement
First Published - September 11, 2008 | 12:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement