facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसा

जियो ने जोड़े, एयरटेल व वोडा आइडिया ने गंवाए ग्राहक

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:17 AM IST

मई में भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के मुकाबले रिलायंस जियो का प्रदर्शन बेहतर रहा क्योंंकि कंपनी ने माह के दौरान 35 लाख ग्राहक जोड़े। दूरसंचार नियामक ट्राई के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली। एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने इस अवधि में क्रमश: 46 लाख व 43 लाख ग्राहक गंवाए।
उद्योग के विशेषज्ञों का मानना है कि लॉकडाउन और प्रवासियों का गांवों की ओर लौटने के कारण ग्राहकों का नुकसान हुआ। 30 दिन तक अगर टैरिफ का भुगतान नहीं होता है तो ग्राहक सूची से निष्क्रिय यूजर्स को हटा दिया जाता है। कोरोनावायरस प्रसार को रोकने के लिए मई में देश के विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन लागू था। इस वजह से प्रवासी श्रमिक ग्रामीण इलाकों में लौट गए थे। आजीविका खोने की वजह से कई श्रमिकों मोबाइल कनेक्शन बंद हो गए।
मई में 72.8 लाख ग्राहकों ने एमएनपी के लिए आवेदन जमा कराए। इसके साथ ही ऐसे संचयी आवेदन अप्रैल के आखिर के 58.63 करोड़ से बढ़कर मई के आखिर में 59.36 करोड़ हो गए। कुल वायरलेस ग्राहक अप्रैल के आखिर के 118.31 करोड़ के मुकाबले मई में घटकर 117.68 रह गए, जो मासिक आधार पर 0.53 फीसदी की कमी दर्शाता है।
मई में वोडाफोन आइडिया ने 18 लाख ग्राहक गंवाए जबकि इससे पहले दो महीने तक उसने ग्राहक जोडऩे में सफलता प्राप्त की थी। रिलायंस जियो ने अप्रैल में 48 लाख और भारती एयरटेल ने 5 लाख ग्राहक जोड़े थे।
शहरी इलाकों में वायरलेस सबस्क्रिप्शन अप्रैल के 64.562 करोड़ से घटकर मई के अंत तक 64.148 करोड़ रह गए। ग्रामीण इलाकों में भी वायरलेस कनेक्शन समान अवधि के दौरान 53.749 करोड़ से घटकर 53.536 करोड़ रह गए।

Advertisement
First Published - July 30, 2021 | 12:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement