facebookmetapixel
Advertisement
चीन पर बदला भारत का रुख? 4 कंपनियों को सरकारी टेंडर में बोली लगाने की मिली इजाजतHCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछलारिमोट से ई-रिक्शा बंद होने का खतरा! सरकार ने ऐप स्टोर से हटाए 2 संदिग्ध चीनी ऐपPersonal Loan से पहले तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स, वरना पहली बार में ही रिजेक्ट हो सकता है आवेदनNifty 50 की हर कंपनी में बराबर निवेश का मौका, Axis MF के नए फंड में ₹100 से शुरुआतCoca-Cola की भारतीय कंपनी ला सकती है IPO, ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टNestle India के निवेशकों को स्पेशल तोहफा, ₹2 प्रति शेयर मिलेगा स्पेशल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेटसिर्फ 2 साल में 300 गुना बढ़ी इस हेल्थ इंश्योरेंस की डिमांड, आखिर लोग क्या समझ गए?भारतीय रियल एस्टेट पर निवेशकों का दाव, H1 में निवेश 6 साल के हाई परAMC, Insurance या Broking, Q1 में किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा कमाई? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक्स

दाएं-बाएं में हैं परेशान, तो जीपीएस है सही समाधान

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:36 PM IST


ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) डिवाइस अब तेजी से बाजार में जगह बनाती जा रही हैं। वैसे ऐसे देश में जहां कारों की संख्या काफी अधिक है उसको देखते हुए इसकी रफ्तार को थोड़ा धीमा जरूर कहा जा सकता है।


 


 इस कड़ी में मैंपमाईइंडिया का नेविगेटर और सेटनेव का पर्सनल नेविगेशन डिवाइस भी शामिल हो गए हैं। इन डिवाइसों के निर्माता दावा करते हैं कि ये डिवाइस न केवल मोड़दरमोड़ की दिशा बताएगी बल्कि इसके जरिये आप एक औसत म्यूजिक प्लेयर, कैलकुलेटर के साथसाथ तस्वीरों को भी देखा जा सकता है।


 


मैपमाईइंडिया का नेविगेटर एसआईआरएफ स्टार 3 चिपसेट में प्रयोग किया जा सकेगा। यह काफी छोटा होने के साथसाथ खूबियों में भी बेमिसाल है। सेटेलाइट से सिग्नल मिलने में दिक्कत आने पर भी इसके बेहतर सेवा देने की बात की जा रही है।


 


 दिल्ली में इसकी कीमत 21,000 रुपये रखी गई है और शेष भारत में यह 22,000 रुपये में उपलब्ध होगा। हां, इसकी कीमत आपको थोड़ी महंगी जरूर लग सकती है लेकिन रास्तों पर भटकने से बचने और अपनी कार को आधुनिक बनाने के लिए इसको खरीदा जा सकता है।


 


मैपमाईइंडिया ने इसके दो मॉडल बाजार में उतारे हैं। पहला है डीलक्स एनएवी 200 और दूसरा है एएमएएक्स 06जीपी5ए। एनएवी 200 में 55,000 गांवों और कस्बों के साथ 150 शहरों और 18 बड़े शहरों के नक्शे दिए गए हैं। एनएवी 200 में 2 जीबी का एसडी मैमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है।


 


गानों, तस्वीरों और फिल्मों के लिए केवल 60 से 90 एमबी मैमोरी बच जाती है। इसका थोड़ा नुकसान भी उठाना पड़ता है। अगर आपको मल्टीमीडिया के लिए और जगह चाहिए तो आपको एसडी कार्ड लेना होगा।


 


इससे इस मॉडल की नेविगेशन की क्षमता थोड़ा कम हो जाएगी लेकिन उसका कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला। आप स्क्रीन के जरिये एक सड़क का चयन करके केवल एक बटन के जरिये नेविगेशन शुरू कर सकते हैं। इसकी बैट्री 4 घंटों तक चल सकती है।


 


इसकी एक कमी और भी है कि यह किसी भी रास्ते के बारे में पहले से नहीं बता पाता। ये टच स्क्रीन डिवाइस लेटेस्ट विनसीई 5.0 पर काम करता है। इसकी कीमत 12,000 रुपये है जो एनएवी से लगभग आधी है। यह कार के अलावा बाइक पर भी लग सकता है। वैसे अंडरग्राउंड पास से गुजरते वक्त इसका नेविगेशन सिस्टम की क्षमता प्रभावित होती है।

Advertisement
First Published - March 17, 2008 | 3:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement