facebookmetapixel
Advertisement
Shankesh Jewellers IPO Listing: कमजोर GMP के बावजूद आईपीओ का शानदार डेब्यू, पहले ही दिन निवेशकों को मिला 11% प्रीमियमनेक्सएज कैपिटल ने पहली फंडिंग में जुटाए 2 करोड़ डॉलर, छोटे शहरों तक बढ़ाएगी पहुंचडिविडेंड बांट रहे PSU शेयर में निवेश का मौका! ब्रोकरेज ने कहा – ₹220 तक जाएगा भावईवी आते ही गाड़ी की वायरिंग का खर्च हो सकता है दोगुना, मदरसन सुमी वायरिंग में दिख रहा ब्रोकरेज को मौकासनशाइन पिक्चर्स आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग, शेयर 10% प्रीमियम पर खुला; अब बेचें या होल्ड करें?ईरान पर अमेरिका का ‘इकोनॉमिक डी-डे’! ट्रंप ने दी चेतावनी, साथ देने वाले देशों पर भी लगेंगे कड़े प्रतिबंधपॉर्श के साथ बड़ी डील के बाद भी TCS का शेयर फिसला, आगे क्या करें निवेशक- ब्रोकरेज ने दिए ₹3,000 तक के टारगेटबड़े अस्पताल छोटे शहरों की ओर क्यों बढ़ रहे हैं? क्या हैं निवेशकों के लिए मायनेघरेलू बाजार में गोल्ड-सिल्वर कीमतों में कमजोरी: मुनाफावसूली से सोना ₹214 लुढ़का, चांदी ₹1,921 टूटीएक दवा ने बिगाड़े दिग्गज फार्मा कंपनियों के नतीजे, 2022 में शुरू हुई कहानी 2026 में कैसे पलटी?

गूगल प्ले की अतिरिक्त बिलिंग प्रणाली

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:35 PM IST

गूगल ने एक महत्त्वपूर्ण कदम के रूप में एक प्रायोगिक कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की, जो कुछेक डेवलपर को गूगल प्ले की बिलिंग प्रणाली के साथ एक अतिरिक्त बिलिंग प्रणाली की पेशकश करने की अनुमति प्रदान करता है।
यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब गूगल को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा अपने ऐप स्टोर की भुगतान संरचना के संबंध में जांच का सामना करना पड़ रहा है। विश्व स्तर पर भी गूगल और ऐपल अपने ऐप स्टोर की कार्यप्रणाली के कारण नियामकीय गुस्से का सामना कर रहे हैं।
पिछले साल दक्षिण कोरिया ने ऐप स्टोर के परिचालकों को केवल अपनी मालिकाना बिलिंग प्रणाली का उपयोग करने के लिए प्रतिबंधित करने की खातिर अपने दूरसंचार अधिनियम में संशोधन किया था। इस प्रायोगिक कार्यक्रम की घोषणा करते हुए गूगल ने इन बदलावों को स्वीकार किया है। गूगल के उत्पाद प्रबंधन के उपाध्यक्ष समीर सामत ने एक ब्लॉग में कहा है कि यह इसलिए आया है, क्योंकि इसने दक्षिण कोरिया में अतिरिक्त बिलिंग प्रणाली को अनुमति दी है और इसके सिद्धांतों के अनुरूप है। हम घोषणा कर रहे हैं कि हम अन्य चुनिंदा देशों में उपयोगकर्ता की पसंद की बिलिंग की तलाश करेंगे।
उन्होंने अपने ब्लॉग में आगे कहा है कि यह प्रायोगिक कार्यक्रम भाग लेने वाले डेवलपर की छोटी-सी संख्या को गूगल प्ले की बिलिंग प्रणाली के साथ एक अतिरिक्त बिलिंग विकल्प की पेशकश करने की अनुमति देगा और इस पारिस्थितिकी तंत्र में निवेश करने की हमारी क्षमता को बनाए रखते हुए उपयोगकर्ताओं को इस विकल्प की पेशकश करने के तरीकों का पता लगाने में हमारी मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एक महत्त्वपूर्ण पड़ाव है और किसी भी प्रमुख ऐप स्टोर पर पहली शुरुआत है – चाहे वह मोबाइल हो, डेस्कटॉप हो या गेम कंसोल हो।
शुरुआत में गूगल स्पोटिफाई के साथ इस नई बिलिंग प्रणाली की साझेदारी कर रहा है। सामत ने ब्लॉग में कहा है कि स्पोटिफाई अपनी मौजूदा बिलिंग प्रणाली के साथ ही गूगल प्ले की बिलिंग प्रणाली पेश करेगी और हमारे पहले भागीदार के रूप में उनका दृष्टिकोण अमूल्य होगा।

Advertisement
First Published - March 24, 2022 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement