facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: पेंशनर पैराडाइस से आईटी राजधानी बना बेंगलूरु, विकास की कीमत भी चुकाईवोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, SBI ने कर्ज देने पर जताई सहमति; गारंटी की शर्त मंजूरहवाई अड्डों की आगामी नीलामी में एक ऑपरेटर के लिए सीमा तय करने की तैयारीभारत यात्रा को लेकर जल्दबाजी नहीं, राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा बांग्लादेशभारत में 8 साल में 90 हजार स्कूल घटे, 11 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहरस्कूलों की बदहाली के खिलाफ ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, जेन अल्फा के प्रदर्शनों ने शिक्षा संकट की ओर खींचा ध्यानबंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापताइसरो की रणनीति में बड़ा बदलाव, लॉन्च वाहन और सैटेलाइट निर्माण निजी क्षेत्र को सौंपेगाबाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजीअमेरिका-भारत के शेयर महंगे, यूरोप में ज्यादा आकर्षक FCF यील्ड: गोल्डमैन सैक्स

डेटा संरक्षण कानून से मिलेगी शोध में मदद

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:06 PM IST

इन्फोसिस के सह संस्थापक और गैर व्यक्तिगत डेटा गवर्नेंस फ्रेमवर्क पर बनी विशेषज्ञों की समिति के प्रमुख कृस गोपालकृष्णन ने कहा कि डेटा संरक्षण कानून चल रहे शोधों के लिए लाभदायक होगा।
इन्फोसिस साइंस अवार्ड, 2021 की घोषणा के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘डेटा संरक्षण कानून की जरूरत की एक वजह यह है कि शोध के लिए आंकड़े उपलब्ध कराए जा सकें। सामान्यतया शोध के लिए उपलब्ध आंकड़े गोपनीय और जनसंख्या के स्तर के होते हैं। शोध के इस्तेमाल योग्य विश्वसनीय प्रारूप में आंकड़े उन जगहों पर है, जहां डेटा संरक्षण कानून लागू है और मुझे भरोसा है कि इससे मदद मिलेगी।’
उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि डेटा संरक्षण विधेयक से इन आंकड़ों को उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने कहा कि अगर आप गैर व्यक्तिगत डेटा संरक्षण की सिफारिशों के ढांचे को देखें तो इसमें शोध के लिए आंकड़े मुहैया कराने और शेयर्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर का प्रावधान किया गया है। ऐसे में मेरा मानना है कि डेटा संरक्षण कानूनों से शोध के लिए आंकड़े उपलब्ध हो सकेंगे क्योंकि लोगों की निजता की सुरक्षा हो सकेगी।

Advertisement
First Published - December 2, 2021 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement