कंपनियां

IRB Infra Q1 results: टोल कलेक्शन 18 फीसदी बढ़कर 1,183 करोड़ रुपये हुआ

IRB और उसके निजी इनविट IRB इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट का जून महीने का टोल राजस्व 16 फीसदी बढ़ा है।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 10, 2023 | 1:49 PM IST

आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड (IRB) का टोल राजस्व चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून की पहली तिमाही में 18 फीसदी बढ़कर 1,183 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने सोमवार को बयान में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में टोल कलेक्शन 1,000 करोड़ रुपये रहा था।

जून महीने का टोल राजस्व 16 फीसदी बढ़ा

बयान में कहा गया, ‘IRB और उसके निजी इनविट IRB इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट का जून महीने का टोल राजस्व 16 फीसदी बढ़ा है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में दोनों इकाइयों के टोल कलेक्शन में 18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।’ जून, 2023 में कंपनी ने 383 करोड़ रुपये का टोल राजस्व दर्ज किया, जो जून, 2022 में 329 करोड़ रुपये था।

Also read: Reliance के शेयर ऑल-टाइम हाई पर! M-cap 18 लाख करोड़ रुपये के पार

वृद्धि का यह रुख जारी रहने की उम्मीद

IRB इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमिताभ मुरारका ने कहा, ‘चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही काफी सकारात्मक दिख रही है। कुल टोल राजस्व पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में अधिक रहा है। शेष वित्त वर्ष में भी हमें वृद्धि का यह रुख जारी रहने की उम्मीद है।’

First Published : July 10, 2023 | 1:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)