facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

स्मार्ट टेक्नोलॉजी से बदल रही है देश के हवाई अड्डों की तस्वीर, यात्रियों को मिल रहा नया अनुभव

Advertisement

देश के हवाई अड्डे यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तेजी से तकनीक अपना रहे हैं, जिससे सुरक्षा प्रक्रिया तेज हो रही है और डिजिटल सेवाएं अधिक प्रभावी हो रही हैं।

Last Updated- July 06, 2025 | 10:39 PM IST
Airport
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

जैसे-जैसे लोगों की देश-विदेश की यात्राएं बढ़ रही हैं हवाई अड्डे भी तकनीक से लैस हो रहे हैं और वाणिज्यिक संभावनाओं के साथ-साथ यात्रा अनुभव को भी नया रूप दे रहे हैं। हाल ही में 21 देशों के 12,000 से अधिक यात्रियों पर किए गए एक सर्वेक्षण से पता चलता है कि कैसे डिजिटल नवोन्मेष से दुनिया भर के हवाई अड्डों पर यात्रियों के व्यवहार, खर्च और जुड़ाव में बदलाव आया है। सर्वेक्षण में 1,001 भारतीय पर्यटक भी शामिल थे। 

बताया गया है कि वैश्विक हवाई अड्डा ऑटोमेशन बाजार का आकार अभी के सालाना 5.05 अरब डॉलर से बढ़कर साल 2033 तक 85.12 अरब डॉलर होने का अनुमान है। इसे यात्रियों की बढ़ती उम्मीदों और डिजिटल बुनियादी ढांचे में निवेश से बल मिल रहा है। 

सर्वेक्षण में शामिल भारतीय यात्रियों में से 82 फीसदी लोगों ने फास्ट ट्रैक सिक्योरिटी और 85 फीसदी लोगों ने डिजिटल बोर्डिंग पास को सबसे शानदार प्रौद्योगिकी बताया। सर्वे में शामिल 80 फीसदी लोगों ने ऑटोमेटेड बैगेज ड्रॉप और ऐडवांस्ड स्कैनर के महत्त्व पर भी जोर दिया।

कोलिंसन इंटरनैशनल के मुख्य कार्य अधिकारी क्रिस्टोफर इवान्स ने कहा, ‘यात्राएं लगातार बढ़ रही हैं और पर्यटकों के यात्रा अनुभव को बेढ़तर बनाने और खर्च बढ़ाने के लिए हवाई अड्डे भी प्रौद्योगिकी का रुख कर रहे हैं। ऑटोमेशन से यात्रियों का कीमती समय बचता है और इससे उनका तनाव भी कम होता है। इसके अलावा इसके जरिये वास्तविक समय पर यात्रियों को सही जानकारी भी दी जा सकती है। यात्रियों को जब अच्छा अनुभव मिलता है तो वे आराम करना चाहते हैं और तरह-तरह व्यंजन का स्वाद लेते हैं तथा हवाई अड्डों की दुकानों में खरीदारी करने के लिए भी जाते हैं।’

Advertisement
First Published - July 6, 2025 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement