facebookmetapixel
Advertisement
Rupee vs Dollar: फेड के फैसले के बाद रुपये की बढ़त रही सीमित, शुरुआती कारोबार में 13 पैसे मजबूतIPO Listing Today: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp की आज होगी शेयर बाजार में एंट्री; जानें GMP क्या दे रहा है संकेतGold, Silver Price Today: फेड के फैसले के बाद सोना हुआ मज​बूत, चांदी के भाव गिरेबाजार में सब ठीक दिख रहा, लेकिन अंदर से बढ़ रहा खतरा! ब्रोकरेज ने दी डिफेंसिव शेयरों में निवेश की सलाहUS Fed Rate: अमेरिकी फेड का बड़ा फैसला! ब्याज दरें रहीं स्थिर, लेकिन महंगाई को लेकर सख्त रुख बरकरारStock Market Update: शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव! Sensex डगमगाया, Adani Ports और Bajaj Finserv टूटे, MTAR Tech 5% उछलाRBI अगस्त में ब्याज दर बदलेगा या नहीं? जानें 72 अर्थशास्त्रियों के सर्वे में क्या निकलाअगस्त में किन सेक्टरों में बनेगा पैसा? Realty और Auto पर बुलिश, IT पर ब्रोकरेज ने क्यों किया सावधान?Crude Oil: तेल की कीमतों में फिर गिरावट, राहत की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेलStocks To Watch Today: PNB, BHEL, NBCC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, कई कंपनियों ने किए बड़े ऐलान

बीएमडब्ल्यू को भा गए भारतीय कलपुर्जे

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:47 PM IST

प्रीमियम कार निर्माता बीएमडब्ल्यू को कलपुर्जे बनाने वाली भारतीय कंपनियां भा रही हैं। भारत में अपनी मिनी कार उतारने की तैयारी कर रही बीएमडब्ल्यू अब इन कंपनियों से बड़ी तादाद में कलपुर्जे खरीदने पर विचार कर रही है।


बीएमडब्ल्यू के खरीद एवं आपूर्तिकर्ता नेटवर्क के डॉ. इंड हरबर्ट डीज के मुताबिक भारत के कलपुर्जों का स्तर काफी अच्छा है। उन्होंने कहा, ‘ हम जो डाई सांचे और दूसरे हिस्से भारत की कंपनियों से ही मंगा रहे हैं, वे वाकई उदा हैं। हम उनकी गुणवत्ता से काफी खुश हैं। उनका इस्तेमाल हम दुनिया भर की अपनी कारों में कर रहे हैं। यही वजह है कि हम भारत में अपने वेंडर यानी कलपुर्जों की आपूर्ति करने वालों का दायरा बढ़ा रहे हैं। यह काम पूरा होते ही हम अपनी कारों के लिए वहीं से इंजन और शैसि आउटसोर्स करने लगेंगे।’


फिलहाल जर्मनी की यह कंपनी अपनी मोटरबाइक के लिए हैंडल और तमाम डाई सांचे भारत से ही मंगाती है। यह काम गुड़गांव में उसका अंतरराष्ट्रीय खरीद दतर करता है। इसके अलावा वह कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों जैसे माइको, बॉश और काँटी इंडिया से भी सॉटवेयर वगैरह खरीदती है।


भारतीय कलपुर्जों के अलावा वहां के कार बाजार में भी बीएमडब्ल्यू को खासी चमक दिख रही है। कंपनी यहां अगले साल के अंत तक अपनी छोटी कार ‘मिनी’ उतारने का फैसला कर चुकी है। इस शृंखला के तहत वह मिनी, मिनी कन्वर्टिबल और मिनी क्लबमैन भारत में उतारेगी। इनके लिए इंजन दूसरी कार कंपनी फिएट बनाएगी। इसकी कीमत 25 से 30 लाख रुपये के बीच होगी।


बीएमडब्ल्यू अनुसंधान एवं विकास की गतिविधियों पर भी काफी ध्यान लगा रही है। पर्यावरण के अनुकूल कार बनाने की अपनी मुहिम के तहत उसकी नजर बैटरी से चलने वाली कार पर लगी है। इस बारे में जल्द ही आखिरी फैसला लिया जाना है।


इसके अलावा कंपनी हाइड्रोजन की ताकत से चलने वाली कार भी तैयार कर रही है। इस कार का परीक्षण किया जा रहा है। बीएमडबल्यू समूह की प्रवक्ता डॉ. वेरना शूलर इसका जिक्र करते हुए कहती हैं, ‘हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है। यूरोप में अभी हाइड्रोजन के ज्यादा ईंधन केंद्र नहीं हैं। इसी वजह से हम लाख चाहने के बावजूद व्यावसायिक स्तर पर इसका उत्पादन नहीं कर पा रहे हैं।’

Advertisement
First Published - March 20, 2008 | 12:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement