कंपनियां

वेतन में 9.5% तक वृद्धि करेंगी भारतीय कंपनियां, सर्वे में पता चली ये बात

Salary increase of employees: सर्वेक्षण में 45 उद्योगों की 1,414 कंपनियों से आंकड़ों का अध्ययन किया गया है।

Published by
विदुषी सिन्हा   
Last Updated- February 21, 2024 | 11:34 PM IST

भारत में इस साल कर्मचारियों के वेतन में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। यह 2023 की वास्तविक वेतनवृद्धि 9.7 प्रतिशत से थोड़ी कम है। वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी एऑन पीएलसी के बुधवार को जारी सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।

सर्वेक्षण में पता चला कि नौकरी छोड़ने की दर 2022 के 21.4 प्रतिशत से गिरकर 2023 में 18.7 प्रतिशत रह गई।

सर्वेक्षण में 45 उद्योगों की 1,414 कंपनियों से आंकड़ों का अध्ययन किया गया है। इसमें बताया गया कि देश में इस वर्ष कंपनियां अपने कर्मचयारियों के वेतन में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि कर सकती हैं। वेतन वृद्धि का कारण लगातार बेहतर होते आर्थिक परिदृश्य को बताया गया है।

First Published : February 21, 2024 | 11:20 PM IST