facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

इंडिया सीमेंट्स का कर पूर्व लाभ 75 फीसदी घटा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:12 AM IST

इंडिया सीमेंट्स का कर पूर्व लाभ जून 2020 को समाप्त तिमाही में 75 फीसदी घटकर 26.06 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 105.35 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय भी 1,472 करोड़ रुपये से घटकर 760.32 करोड़ रुपये रह गई।
इंडिया सीमेंट्स के उपाध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि महामारी की मौजूदा स्थिति और विनिर्माण उद्योग की हलिया स्थिति को देखते हुए कंपनी का प्रदर्शन अच्छा माना जा सकता है।
इस तिमाही के दौरान एबिटा 1,013 रुपये और मार्जिन 20 फीसदी रहा, जो पिछले कई सालों में सबसे ज्यादा था। जून तिमाही के दौरान नेट प्लांट रियलाइजेशन (एनपीआर) 4,235 रुपये रहा जो एक साल पहले समान अवधि में 3,654 रुपये थे। कंपनी की कैश ऐंड कैरी पॉलिसी के साथ कीमतों ने कंपनी की लाभप्रदता एवं तरलता में सुधार किया है।
उन्होंने कहा, ‘बिक्री कीमतों में सुधार एवं वितरण लागत पर नियंत्रण के साथ अप्रैल-जून तिमाही में संयंत्र की क्षमता में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अकेले कुल मात्रा में गिरावट से 16 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।’ हालांकि क्षमता में सुधार तथा समग्र व्यय में कमी के चलते एबिडटा पिछले वर्ष के 245 करोड़ रुपये की तुलना में इस तिमाही 159 करोड़ रुपये रहा।
श्रीनिवासन बताते हैं कि कंपनी ने परिचालन मानकों में सुधार के साथ-साथ अनुबंध पर रखे गए श्रमिकों के खर्च तथा प्रशासनिक लागत में कटौती जैसे कदम उठाकर महामारी की स्थिति में कारबार संतुलन को लेकर कई जरूरी कदम उठाए।

Advertisement
First Published - July 28, 2020 | 12:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement