facebookmetapixel
Corporate Action Next Week: अगले हफ्ते बाजार में हलचल, स्प्लिट-बोनस के साथ कई कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड1485% का बड़ा डिविडेंड! Q3 में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद हाल में लिस्ट हुई कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार300% का तगड़ा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को गिफ्ट, रिकॉर्ड डेट भी फिक्सICICI Bank Q3 Results: मुनाफा 4% घटकर ₹11,318 करोड़ पर, NII में 7.7% की बढ़ोतरीX पर लेख लिखिए और जीतिए 1 मिलियन डॉलर! मस्क ने किया मेगा इनाम का ऐलान, जानें पूरी डिटेलChatGPT में अब आएंगे Ads, अमेरिका के यूजर्स के लिए ट्रायल शुरूलक्ष्मी मित्तल के पिता मोहन लाल मित्तल का निधन, उद्योग और समाज में गहरा शोकHDFC Bank Q3 Results: नेट प्रॉफिट 11.5% बढ़कर ₹18,654 करोड़ पर पहुंचा, NII ₹32,600 करोड़ के पारहर 40 शेयर पर मिलेंगे 5 अतिरिक्त शेयर! IT और कंसल्टिंग कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सYES Bank की कमाई में जबरदस्त उछाल, Q3 में मुनाफा 55% बढ़ा

House Completion: इस साल बनकर तैयार होंगे 5 लाख से ज्यादा मकान

House Completion: पिछले साल बनकर तैयार हुए थे 4.4 लाख मकान। बिना बिके मकानों की संख्या घटकर 10 साल के निचले स्तर पर।

Last Updated- April 08, 2024 | 10:55 PM IST
House

House Completion: कोरोना महामारी खत्म होने के साथ ही देश में मकान बनकर तैयार होने (house completion) की रफ्तार जोर पकड़ रही है। बीते दो साल से बड़े पैमाने पर मकान बनकर तैयार हो रहे हैं। इस साल मकान बनकर तैयार होने में 22 फीसदी से ज्यादा इजाफा हो सकता है।

2024 में कितने मकान बनकर तैयार हो सकते हैं?

संपत्ति सलाहकार फर्म एनारॉक और रियल एस्टेट उद्योग संगठन नारेडको की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के बाद मकान बनकर तैयार खूब हो रहे हैं। इस साल मकान बनकर तैयार होने का आंकड़ा 5 लाख पार कर सकता है। इस रिपोर्ट के अनुसार 7 प्रमुख शहरों में कोरोना वाले साल 2020 में 2.1 लाख मकान बनकर तैयार हुए थे, जो बीते 6 साल में सबसे कम थे। लेकिन इसके बाद इनकी संख्या में वृद्धि होने लगी।

कोरोना का असर कम होने के साथ वर्ष 2021 में 2.8 लाख मकान बनकर तैयार हुए, जबकि वर्ष 2022 में 44 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 4 लाख मकान बनकर तैयार हुए। पिछले साल यह आंकड़ा बढ़कर 4.4 लाख दर्ज किया गया। इस साल 22 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 5.3 लाख मकान बनकर तैयार होने की संभावना है।

Also read: Apple Awas Yojana: अपने कर्मचारियों के लिए भारत में 78,000 घर बना रही Apple; जानिए क्या है पूरा प्लान

बिना बिके मकानों की संख्या 10 साल में सबसे कम

मकानों की बिक्री बढ़ने के साथ ही बिना बिके मकानों की संख्या (unsold inventory) में कमी आ रही है। एनारॉक व नारेडको की रिपोर्ट के मुताबिक 7 प्रमुख शहरों में 2023 के अंत तक बिना बिके मकानों की संख्या 6 लाख थी, जो 2014 के बाद सबसे कम है। 2014 के अंत में यह आंकड़ा 6.98 लाख था। 2016 में यह 7.90 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस समय बिना बिके मकानों की संख्या इतनी थी कि इनको बिकने में 40 महीने का समय लग जाए, जबकि पिछले साल अंत तक यह संख्या घटकर इतनी रह गई है कि इन्हें बिकने में 15 महीने लगेंगे।

बीते एक दशक में कितने बिके मकान?

एनारॉक व नारेडको की रिपोर्ट के अनुसार बीते 10 साल में मकानों की बिक्री अच्छी हुई है। एनारॉक समूह के चेयरमैन अनुज पुरी कहते हैं कि देश के 7 प्रमुख शहरों में 2014 से 2023 के बीच करीब 28.27 लाख मकान बिके हैं, जबकि इस दौरान 29.32 लाख मकान लॉन्च हुए हैं। मकानों की मांग बढ़ने के साथ ही इनकी कीमतों में भी 25 से 60 फीसदी इजाफा हुआ है।

First Published - April 8, 2024 | 5:36 PM IST

संबंधित पोस्ट