कंपनियां

Hindustan Zinc के बोर्ड ने 2,535.19 करोड़ रुपये के डिविडेंड को दी मंजूरी

वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (Hindustan Zinc) के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए छह रुपये प्रति इक्विटी शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश को मंजूरी दे दी।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 06, 2023 | 11:31 AM IST

वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (Hindustan Zinc) के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए छह रुपये प्रति इक्विटी शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश को मंजूरी दे दी है। इनकी कीमत कुल 2,535.19 करोड़ रुपये है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘ निदेशक मंडल ने बुधवार छह दिसंबर 2023 को परिपत्र द्वारा पारित प्रस्ताव के जरिए वित्त वर्ष 2023-24 के लिए छह रुपये प्रति इक्विटी शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश को मंजूरी दे दी है। इसकी कुल कीमत 2,535.19 करोड़ रुपये है।’’

अंतरिम लाभांश का भुगतान निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : बंद होने जा रही है ZestMoney, 150 कर्मचारियों पर टूटा मुसीबत का पहाड़

कंपनी ने इस साल जुलाई में सात रुपये प्रति शेयर के अपने पहले अंतरिम लाभांश की घोषणा की थी। उद्योगपति अनिल अग्रवाल नीत वेदांता समूह अपना कर्ज कम करने में मदद के लिए अपनी लाभदायक जिंक इकाई हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के बड़े पुनर्गठन पर विचार कर रहा है।

First Published : December 6, 2023 | 11:30 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)