facebookmetapixel
Advertisement
Middle East Crisis: भारत ने कसी कमर, तेल-गैस की कमी से निपटने के लिए वैकल्पिक स्रोत की तलाश शुरूट्रंप का नया ऐलान: चार-पांच हफ्तों तक जारी रह सकती है जंग, क्या पूरे खाड़ी देशों में फैलेगी बारूद की आग?ईरान युद्ध का असर: भारत का ₹40,000 करोड़ का मेवा आयात कारोबार दबाव में, कीमतों में उछालक्या खत्म हो गया महंगे हथियारों का दौर? यूक्रेन-ईरान की जंग ने कैसे बदल दिया हथियार बनाने का पूरा खेलईरान युद्ध के बीच 4 लाख मीट्रिक टन भारतीय बासमती चावल बंदरगाहों पर फंसा, निर्यात पर बड़ा असरअर्थव्यवस्था से लेकर महंगाई, स्टॉक मार्केट और आयात-निर्यात तक; US Iran युद्ध का भारत पर क्या पड़ेगा असर?US-Iran Conflict: ईरान में भारतीयों को घर में रहने की सलाह, दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी8th Pay Commission: ₹1000 से ₹20,000 होगा FMA? कर्मचारियों ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी शर्तेंफ्यूचर्स में कोई समस्या नहीं, शॉर्ट-टर्म ऑप्शंस पर चिंता: SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडेयsoyabean production: सोपा ने सोयाबीन उत्पादन अनुमान बढ़ाया, महाराष्ट्र ने छीना मध्य प्रदेश से सोया स्टेट का दर्जा

हिंदुजा लीलैंड फाइनैंस की नजर डॉलर बॉन्ड पर

Advertisement

हिंदुजा लीलैंड फाइनैंस की डॉलर बॉन्ड जारी करने की योजना, वित्त वर्ष के अंत तक 30-50 करोड़ डॉलर जुटाने का लक्ष्य

Last Updated- November 29, 2024 | 10:31 PM IST
Hinduja Leyland Finance

हिंदुजा लीलैंड फाइनैंस की नजर इस वित्त वर्ष के अंत में डॉलर बॉन्ड जारी करके 30 से 50 करोड़ डॉलर जुटाने पर है। हिंदुजा लीलैंड फाइनैंस के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी सचिन पिल्लई ने शुक्रवार को बताया कि कंपनी की योजना तीन से पांच साल की अवधि वाले डॉलर बॉन्ड से धन जुटाने की है। कंपनी पहली बार डॉलर बॉन्ड जारी करेगी।

पिल्लई ने बताया, ‘हमारी योजना विदेश में जारी किए जाने वाले इन बॉन्ड से 30 से 50 करोड़ डॉलर जुटाने की है। हम पहली बार विदेश में बॉन्ड जारी करेंगे। इसकी अवधि तीन से पांच वर्ष होगी। हमने अभी तक प्रबंधकों की नियुक्ति नहीं की है लेकिन हम कुछ लोगों के संपर्क में हैं। हमें अभी इस इश्यू के लिए रेटिंग भी नहीं मिली है लेकिन हमें घरेलू स्तर पर एए+ रेटिंग मिली हुई है।’

हिंदुजा लीलैंड फाइनैंस की प्रवर्तक अशोक लीलैंड है। यह हिंदुजा समूह का हिस्सा है। यह भारत में वाहनों को ऋण मुहैया कराने की नामचीन गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है।

Advertisement
First Published - November 29, 2024 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement