facebookmetapixel
Advertisement
बंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्टAshok Leyland Q3FY26 Results: मुनाफा 5.19% बढ़कर ₹862.24 करोड़, रेवेन्यू भी बढ़ाUP Budget 2026: योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश, उद्योग और ऊर्जा को मिली बड़ी बढ़त$2 लाख तक का H-1B वीजा शुल्क के बावजूद तकनीकी कंपनियों की हायरिंग जारीFIIs अब किन सेक्टर्स में लगा रहे पैसा? जनवरी में ₹33,336 करोड़ की बिकवाली, डिफेंस शेयरों से दूरीIMPS vs NEFT vs RTGS: कौन सा है सबसे तेज और सस्ता तरीका? जानिए सब कुछ

स्पाइसजेट के 3 इंजन बंद करने के मामले में हाईकोर्ट ने किया हस्तक्षेप से इनकार

Advertisement

विमानन कंपनी को अब पट्टे पर दिए गए इंजन वाले विमानों को खड़ा करना होगा, जब तक वह राहत के लिए सर्वोच्च अदालत का दरवाजा नहीं खटखटाती है।

Last Updated- September 11, 2024 | 10:23 PM IST
Spicejet Q2FY26 results

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को एकल न्यायाधीश के उस आदेश को बरकरार रखा है जिसमें उसने विमानन कंपनी स्पाइसजेट को टीम फ्रांस 01 एसएएस और सनबर्ड फ्रांस 02 एसएएस के तीन इंजनों को बंद करने और उन्हें वापस करने का आदेश दिया था।

खंडपीठ ने आर्थिक संकटों का सामना कर रही विमानन कंपनी स्पाइसजेट की याचिका खारिज कर दी और कहा कि वह इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगी और दोनों पक्षों को आपस में समझौता करने के लिए कहा है।

विमानन कंपनी को अब पट्टे पर दिए गए इंजन वाले विमानों को खड़ा करना होगा, जब तक वह राहत के लिए सर्वोच्च अदालत का दरवाजा नहीं खटखटाती है। स्पाइसजेट ने अदालत को बताया कि कंपनी 21 विमानों का परिचालन कर रही है।

दिल्ली उच्च न्यायालय का खंडपीठ फ्रांस की कंपनी टीम फ्रांस 01 एसएएस और सनबर्ड फ्रांस 02 एसएएस से पट्टे पर लिए गए तीन इंजनों को बंद करने के एकल पीठ के आदेश के खिलाफ स्पाइसजेट की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

नकदी संकटों का सामना कर रही स्पाइसजेट ने पिछली सुनवाई में अदालत को बताया था कि वह 30 सितंबर तक 10 लाख करोड़ डॉलर की मासिक किस्त के साथ 16 लाख डॉलर का अतिरिक्त भुगतान करेगी।

विमानन कंपनी की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि 12 अगस्त तक बकाया राशि में 26.7 लाख डॉलर की चूक हुई है और बकाया भुगतान के लिए 30 सितंबर तक मियाद बढ़ाने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी 3.57 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना है।

पट्टेदारों ने इंजनों के लिए 2 करोड़ डॉलर से अधिक के बकाया का दावा करते हुए दिसंबर में स्पाइसजेट के खिलाफ मुकदमा किया था। मगर अदालत ने विमानन कंपनी को फटकार लगाई थी और कहा था कि अगर उसके पास भुगतान करने के लिए पैसे होते तो वह अदालत में अपना बचाव नहीं करती।

Advertisement
First Published - September 11, 2024 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement