facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

HCL Tech Q3 results: देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी का नेट प्रॉफिट 5.5% बढ़ा, शेयरहोल्डर्स को मिलेगा 18 रुपये का डिविडेंड

Advertisement

HCL Tech ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपने रेवेन्यू गाइडेंस को 4.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया है।

Last Updated- January 13, 2025 | 7:14 PM IST
HCL Tech Q3 results

HCL Tech Q3 results: देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी एचसीएल टेक ने वित्त वर्ष 2024- 25 की तीसरी तिमाही के लिए अपने नतीजों का ऐलान कर दिया है। शेयर बाजार को सोमवार, 13 जनवरी को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसका नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 5.54 प्रतिशत बढ़कर 4,591 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि यानी वित्त वर्ष 2023-24 में यह 4,350 करोड़ रुपये था। कंपनी को शेयर बाजार में लिस्ट हुए 25 साल पूरे हो गए हैं।

HCL Tech ने बढ़ाया अपना रेवेन्यू गाइडेंस

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी की ऑपरेशन से आय दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही में 5.07 प्रतिशत बढ़कर 29,890 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 28,446 करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर लाभ में 8.4 प्रतिशत और रेवेन्यू में 3.56 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

HCL Tech ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपने रेवेन्यू गाइडेंस को 4.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। पहले, कंपनी ने 3.5-5 प्रतिशत का रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान जताया था।

Also read: Nifty Realty में 7 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, एक्सपर्ट्स ने बताया- कैसा रहेगा आने वाला समय

HCL Tech ने शेयरहोल्डर्स को दिया डिविडेंड का तोहफा

नोएडा मुख्यालय वाली प्रमुख आईटी कंपनियों में से एक HCL टेक को शेयर बाजार में लिस्ट हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। कंपनी के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 18 रुपये प्रति शेयर का चौथा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह डिविडेंड 2 रुपये फेस वैल्यू के इक्विटी शेयर पर दिया जाएगा। इसमें 6 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड भी शामिल है, जो कंपनी के शेयर बाजार में 25 साल पूरे होने के मौके पर दिया जा रहा है।

इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड तिथि 17 जनवरी 2025 तय की गई है। शेयरधारकों को डिविडेंड का पेमेंट 24 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

HCL Tech का शेयर एक साल में 24.35% चढ़ा

BSE पर, आज HCL टेक का शेयर 0.52 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1,985.25 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। शेयर का 52 सप्ताह का हाई 2,011 रुपये है, वहीं निचला स्तर 1,235 रुपये है। बीते एक साल में कंपनी का शेयर 24.35 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं, बीते पांच साल में HCL टेक के शेयर ने निवेशकों को 229.83 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - January 13, 2025 | 6:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement