कंपनियां

ग्रासिम इंडस्ट्रीज ‘Birla Opus’ ब्रांड नाम से पेंट कारोबार में उतरी

आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने बयान में कहा कि Birla Opus को चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में बाजार में उतारा जाएगा।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 14, 2023 | 10:58 PM IST

ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को पेंट कारोबार के लिए अपने ब्रांड ‘बिड़ला ओपस’ का अनावरण किया। इस क्षेत्र में आदित्य बिड़ला समूह की मूल कंपनी 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है।

बिड़ला ओपस का सीधा मुकाबला एशियन पेंट्स और बर्जर पेंट्स से होगा

आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने बयान में कहा कि बिड़ला ओपस को चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में बाजार में उतारा जाएगा। यह सजावटी पेंट सेक्टर में कारोबार करेगी। ग्रासिम ने पिछले साल पेंट कारोबार स्थापित करने के लिए अपने नियोजित निवेश को दोगुना कर 10,000 करोड़ रुपये कर दिया था। कंपनी यहां एशियन पेंट्स, बर्जर पेंट्स, कंसाई नेरोलैक पेंट्स और अक्ज़ो नोबल इंडिया सहित मौजूदा कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करेगी।

6 राज्यों में कपंनी ने स्थापित किए विनिर्माण प्लांट

बयान के अनुसार, कंपनी ने छह स्थानों- हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में विनिर्माण प्लांट स्थापित किए हैं। इनकी कुल क्षमता 133.2 करोड़ लीटर प्रतिवर्ष (एमएलपीए) होगी और यह देशभर के मांग केंद्रों को सेवा प्रदान करेगी। आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि सजावटी पेंट सेक्टर में प्रवेश एक रणनीतिक विकल्प है। इससे हमने उच्च वृद्धि वाले बाजार में दस्तक दी है।

First Published : September 14, 2023 | 8:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)