facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

जियो में 7.7 फीसदी हिस्सा खरीदेगी गूगल

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:51 AM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज गूगल के साथ रणनीतिक साझेदारी करने और नए ग्राहक हासिल करने के लिए 5जी सॉल्यूशन तैयार करने का ऐलान किया। कंपनी की सालाना आम बैठक में अंबानी ने कहा कि गूगल जियो प्लेटफॉम्र्स में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश कर 7.73 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। दोनों कंपनियां साथ मिलकर सस्ते 4जी और 5जी स्मार्टफोन तथा ऐंड्रॉयड आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम तैयार करेंगी।
गूगल के मुख्य कार्याधिकारी सुंदर पिचाई ने वीडियो संदेश में कहा, ‘जियो में हमारा 4.5 अरब डॉलर का निवेश 10 अरब डॉलर के कोष से इस तरह का पहला और सबसे भारी निवेश है। इस साझे प्रयास के जरिये हम ऐसे लाखों भारतीयों के लिए किफायती स्मार्टफोन लाने पर ध्यान देंगे, जिनके पास अभी स्मार्टफोन नहीं हैं। साथ ही हम सभी का मोबाइल अनुभव भी बेहतर बना देंगे।’
ताजा निवेश के साथ ही जियो प्लेटफॉम्र्स ने फेसबुक, निजी इक्विटी फर्मों और सॉवरिन वेल्थ फंडों को कुल 32.97 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 1.52 लाख करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। निजी इक्विटी फर्मों और वेल्थ फंडों ने 4.91 लाख करोड़ रुपये के इक्विटी मूल्यांकन पर निवेश किया था, लेकिन गूगल 4.36 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर शेयर खरीद रही है।
2016 में अपने कारोबारी की शुरुआत में ही बेहद सस्ते डेटा प्लान से देसी दूरसंचार बाजार को हिला डालने वाली जियो अब वृद्घि के अगले स्तर के लिए तैयारी कर रही है। सालाना आम बैठक में कंपनी ने दफ्तर की बैठकों और शिक्षा के लिए मिश्रित रियलिटी ऐप्लिकेशन ‘जियो ग्लास’ लाने की घोषणा भी की।
कंपनी 5जी के लिए अपना सॉल्यूशन विकसित करने की तैयारी में भी है। अंबानी ने कहा, ‘इससे हमें पूरी तरह देश में तैयार तकनीकों और सॉल्यूशन का इस्तेमाल कर भारत में विश्व स्तर की 5जी सेवा शुरू करने में मदद मिलेगी। 5जी स्पेक्ट्रम उपलब्ध होते ही मेक इन इंडिया 5जी सॉल्यूशन तैयार हो जाएगा और अगले साल तक वह बाजार में उतारने लायक हो सकता है।’

Advertisement
First Published - July 15, 2020 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement