कंपनियां

अदाणी ग्रुप के लिए आई अच्छी खबर, श्रीलंका ने ग्रुप के निवेश को दी मंजूरी

Published by
भाषा
Last Updated- February 24, 2023 | 3:42 PM IST

श्रीलंका के इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन बोर्ड ने भारत के अदाणी ग्रुप की दो नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं देश के उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में लगाने की मंजूरी दी है।

इन दोनों परियोजनाओं में कुल 44.2 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा। मन्नार के पवन ऊर्जा संयंत्र की क्षमता 250 मेगावॉट और पूनरिन स्थित संयंत्र 100 मेगावॉट क्षमता का होगा।

एक विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘श्रीलंका निवेश बोर्ड ने मन्नार और पूनरिन में दो पवन ऊर्जा संयंत्रों की 44.2 करोड़ डॉलर के कुल निवेश के साथ स्थापना करने के लिए भारत की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को मंजूरी पत्र जारी किया है।’’

इसमें बताया गया कि इन संयंत्रों को दो साल में शुरू करने की योजना है, इन्हें राष्ट्रीय ग्रिड में 2025 में जोड़ा जाएगा। नई परियोजना रोजगार के 1,500 से 2,000 अवसर पैदा करेगी।

First Published : February 24, 2023 | 3:42 PM IST