कंपनियां

Godrej Properties ने महाराष्ट्र के खालापुर में 90 एकड़ जमीन खरीदी

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया, इस भूमि पर करीब 17 लाख वर्ग फुट बिक्री योग्य क्षेत्र में विकास की संभावना है, जिसमें मुख्य रूप से आवासीय भूखंड विकास शामिल है।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 12, 2024 | 12:39 PM IST

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने महाराष्ट्र के रायगढ़ के खालापुर में 90 एकड़ जमीन खरीदी है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया, इस भूमि पर करीब 17 लाख वर्ग फुट बिक्री योग्य क्षेत्र में विकास की संभावना है, जिसमें मुख्य रूप से आवासीय भूखंड विकास शामिल है।

हालांकि, कंपनी ने इससे जुड़ी वित्तीय जानकारी नहीं दी। गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गौरव पांडे ने कहा, ‘‘ आवासीय भूंखंड विकास ने हाल के वर्षों में महत्वपूर्ण गति हासिल की है। खालापुर की आने वाले समय में अच्छी मांग होगी। गोदरेज हिलव्यू एस्टेट को मिली अच्छी प्रतिक्रिया के बाद, हमारा लक्ष्य इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार करना है।’’

खालापुर, मुंबई से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित है।

First Published : August 12, 2024 | 12:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)