facebookmetapixel
Advertisement
दमदार नतीजों के बूते उछला LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, 8% दौड़ा शेयर, क्या करें निवेशक?टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स IPO की 34% प्रीमियम पर लि​स्टिंग, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफाएन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसली

जल्द से जल्द उड़ान भरेगी Go First, एयरलाइन के पास करीब 300 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- May 14, 2023 | 10:27 PM IST
Go First flights to remain cancelled till May 30, full refund to be issued
PTI

गो फर्स्ट (Go First) के पास करीब 300 करोड़ रुपये हैं और यथाशीघ्र परिचालन शुरू करने की उम्मीद है। दिवाला प्रक्रिया के लिए वाडिया समूह की विमानन कंपनी की याचिका 10 मई को स्वीकार कर ली गई और अभिलाष पाल को अंतरिम समाधान पेशेवर के रूप में नियुक्त किया गया।

पाल पहले ही लेनदारों से दावे आमंत्रित कर चुके हैं, जिसे 23 मई तक हासिल कर लिया जाएगा। एक कारोबारी योजना भी तैयार की जा रही है। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने कहा ‘परिचालन को यथाशीघ्र फिर से शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।’ गो फर्स्ट ने खराब इंजनों और ठप विमानों के परिणामस्वरूप नकदी की कमी के कारण 2 मई को परिचालन बंद कर दिया था।

प्रवर्तक वाडिया समूह ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह में विमानन कंपनी में 290 करोड़ रुपये का निवेश किया था। सरकार की आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ECLGS) के तहत विमानन कंपनी बैंकों से ऋण के बराबर राशि निकाल सकती है।

Also Read: Go First का ऑपरेशन बंद होने के बाद Air India बढ़ाएगी अपनी उड़ानें

अधिकारी ने कहा कि हालांकि ECLGS के तहत 82 करोड़ रुपये का ऋण प्राप्त हो चुका है, लेकिन शेष 208 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। अगर लेनदारों की समिति मंजूरी देती है, तो यह राशि निकाली जा सकती है।

विमानन कंपनी द्वारा की गई चार्टर उड़ानों से कुछ राशि मिलनी हैं और विमानन कंपनी को बकाया भी मिलना है। इसलिए परिचालन की फिर से शुरुआत करने के लिए विमानन कंपनी के पास लगभग 300 करोड़ रुपये उपलब्ध होंगे।

गो फर्स्ट पट्टादाताओं द्वारा समाप्त किए गए पट्टों के संबंध में कानूनी राय भी ले रही है। विमानन कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी कौशिक खोना भी पायलट समेत विमानन कंपनी के कर्मचारियों से बातचीत कर चुके हैं।

Advertisement
First Published - May 14, 2023 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement