कंपनियां

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर गौतम अदाणी का आया बयान, कहा- ‘सच्चाई की होगी जीत’

Published by
भाषा
Last Updated- March 02, 2023 | 1:31 PM IST

संकट में फंसे उद्योगपति गौतम अदाणी ने सुप्रीम कोर्ट के हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में ग्रुप पर लगाए गए आरोपों की समयबद्ध जांच के आदेश का स्वागत किया है।

इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने समूह की कंपनियों के शेयरों में आई हालिया गिरावट की जांच के लिए समिति के गठन का भी आदेश दिया है।

इसपर अपनी प्रतिक्रिया में अदाणी ने गुरुवार को कहा कि इससे चीजें स्पष्ट होंगी और ‘सच्चाई की जीत’ होगी।

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ के आदेश के बाद अदाणी ने ट्वीट किया, ‘‘अदाणी ग्रुप सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता है। इससे चीजें समयबद्ध तरीके से अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचेंगी। सच्चाई की जीत होगी।’’

उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (SEBI) को हिंडनबर्ग के अदाणी ग्रुप पर आरोपों को लेकर दो माह में जांच पूरी करने का निर्देश दिया। अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में हालिया गिरावट की जांच के लिए पीठ ने एक समिति के गठन का भी आदेश दिया है।

 

First Published : March 2, 2023 | 1:10 PM IST