facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स के भविष्य को लेकर सदस्य देशों में अलग-अलग राय, भारत का जोर समावेशी विकास पर तो चीन का तकनीक परRBI के निर्देश के बाद टाटा संस ला सकती है भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, तैयारी शुरू‘तकनीक और दुर्लभ खनिजों को हथियार बनाना तरक्की के लिए बन सकता है बाधा’, बिक्स में PM ने जताई चिंतास्थानीय मुद्रा में व्यापार का 16 साल पुराना सपना अब भी अधूरा, नई दिल्ली घोषणा पत्र में नहीं मिली जगहएयरटेल और जियो ने VI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा: नियम तोड़कर ग्राहक छीन रही है कंपनीHDFC बैंक के MD व CEO पद के लिए आंतरिक व बाहरी उम्मीदवार में सीधी टक्कर, RBI को भेजे गए दो नामक्लोजिंग ऑक्शन सेशन पर कारोबारियों ने सुझाव देना शुरू किया, VWAP और ट्रेडिंग टाइम पर अलग राय मिलीभारत-ईयू FTA से भारतीय कार कंपनियों के सामने सुनहरा मौका; मारुति, टाटा व महिंद्रा के लिए खुलेंगे दरवाजेEditorial: नई दिल्ली घोषणापत्र भारत की बड़ी कूटनीति कामयाबी, चीन से रिश्तों में भी नई उम्मीदGST सपाट, फिर भी GDP ग्रोथ 7.8%? भारत के आर्थिक आंकड़ों पर क्यों उठे सवाल

फ्यूचर रिटेल ने किया परिसमापन आवेदन

Advertisement

फ्यूचर रिटेल परिसमापन की ओर: समाधान योजना खारिज

Last Updated- November 10, 2023 | 11:17 PM IST

फ्यूचर रिटेल (एफआरएल) के समाधान पेशेवर (आरपी) ने राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट के मुंबई पीठ के समक्ष परिसमापन शुरू करने के लिए आवेदन किया है। कंपनी ने शेयर बाजार की दी सूचना में यह जानकारी दी है। कंपनी ने यह भी उल्लेख किया है कि स्पेस मंत्रा द्वारा प्रस्तुत समाधान योजना को फ्यूचर रिटेल के ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) द्वारा मंजूर नहीं किया गया है।

स्पेस मंत्रा ने सबसे ऊंची बोली लगाई थी। जिन अन्य पांच कंपनियों ने बोली लगाई है, उनमें पिनेकल एयर, पाल्गुन टेक एलएलसी, लहर सॉल्यूशंस, गुडविल फर्नीचर और सर्वाभिष्ट ई-वेस्ट मैनेजमेंट शामिल हैं।

23 मार्च, 2023 को फ्यूचर रिटेल के लेनदारों ने नया अभिरुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किया था, जिसके तहत संभावित खरीदार कर्ज में डूबी इस कंपनी के लिए निकट भविष्य में नकदी प्रवाह या व्यक्तिगत समूह अथवा इसकी परिसंपत्तियों के समूहों के संयोजन के रूप में बोली लगा सकते हैं, क्योंकि वह चार महीने से अधिक समय में समाधान योजना में विफल रही थी।

इसे अभिरुचि पत्र मिले और रिलायंस तथा अप्रैल मून रिटेल सहित 11 संभावित बोलीदाताओं को अंतिम रूप दिया गया था, लेकिन जमा करने की समयसीमा में दो बार विस्तार के बावजूद समाधान योजना नहीं मिल सकी। सीओसी ने इस अभिरुचि पत्र में दो विकल्प प्रदान किए थे और जमा करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल, 2023 थी।

पहले विकल्प में संभावित समाधान आवेदक (पीआरए) सहायक कंपनियों में शेयरधारिता हित सहित समग्र रूप से एफआरएल के अधिग्रहण के लिए बोली लगा सकता था। दूसरे विकल्प के तहत फ्यूचर रिटेल के कारोबार को पांच समूहों में बांटा गया है और पीआरए किसी भी व्यक्तिगत समूह या समूह के किसी भी संयोजन के लिए बोली लगा सकते हैं।

Advertisement
First Published - November 10, 2023 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement