facebookmetapixel
Advertisement
‘बाजार में आने वाला है अब तक का सबसे बड़ा जायंट क्रैश’, रॉबर्ट कियोसाकी की बड़ी चेतावनीSummer pulses sowing: गर्मियों के सीजन में दलहन फसलों का रकबा 16% बढ़ा, उड़द ने पकड़ी रफ्तारExplainer: समुद्र में तैरती गैस फैक्ट्री! कैसे फ्लोटिंग LNG बदल रही है दुनिया में गैस की सप्लाई का खेल?MP Economic Survey: मध्य प्रदेश की आर्थिक समीक्षा पेश, 16.69 लाख करोड़ रुपये पहुंचा जीएसडीपीभारत में तेजी से विकसित हो रहा है ड्रोन इकोसिस्टम, 38,500 से ज्यादा ड्रोन रजिस्टर्ड‘AI बनेगा विकसित भारत 2047 का आधार’, धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं को दी AI अपनाने की सलाहExplainer: AI से खेती का समाधान! किसानों के लिए वरदान कहा जा रहा Bharat-VISTAAR क्या है?मुंबई में मिले मोदी-मैक्रों: द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा और 26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलिPSU Banks पर म्युचुअल फंड्स बुलिश, जनवरी में निवेश 3 साल के हाई पर; SBI को सबसे ज्यादा फायदाबिहार को IT हब बनाने की कोशिश? CIPL के साथ सरकार ने किया MoU साइन, खुलेगा वर्ल्ड-क्लास AI सेंटर

Future Retail के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन किशोर बियानी ने अपना इस्तीफा लिया वापस

Advertisement

यह कंपनी मौजूदा समय में दिवाला कार्रवाई का सामना कर रही है।

Last Updated- March 16, 2023 | 1:26 PM IST
Kishore Biyani

कर्ज में डूबी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (FRL) के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन किशोर बियानी (Kishore Biyani) ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। यह कंपनी मौजूदा समय में दिवाला कार्रवाई का सामना कर रही है। किशोर बियानी को देश में मॉडर्न रिटेल कारोबार का संस्थापक माना जाता है।

फ्यूचर रिटेल ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि कंपनी के ‘कार्यकारी चेयरमैन और निदेशक (executive chairman and director)’ बियानी ने 10 मार्च, 2023 को अपना इस्तीफा वापस ले लिया।

कंपनी के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (resolution professional) को 14 मार्च, 2023 को ईमेल के जरिये किशोर बियानी के इस्तीफे वापस लेने को लेकर जानकारी मिली ।

इससे पहले कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि किशोर बियानी ने 23 जनवरी, 2023 से कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है। इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) के तहत उनके इस्तीफे को कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) के समक्ष रखा गया था।

फ्यूचर रिटेल लिमिटेड को बैंक ऑफ इंडिया से मिले कर्ज की चूक करने पर दिवाला कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।

फ्यूचर रिटेल लिमिटेड ने रिटेल कारोबार के लिए कई बड़े ब्रांड को स्थापित किया और बिग बाजार, फूडहॉल, ईजीडे जैसे ब्रांड्स के जरिए हाईपर सुपरमार्केट के रिटेल सेगमेंट का संचालन किया है। हालांकि कंपनी मौजूदा समय में दिवाला कार्रवाई का सामना कर रही है। 61 साल के किशोर बियानी ने अपने रिटेल किंग के रुतबे के तहत बाजार में कई ट्रेंड को कायम किया ।

Advertisement
First Published - March 16, 2023 | 12:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement