किशोर बियाणी के फ्यूचर समूह ने आज देश भर में अपने रिटेल स्टोरों में ‘द ग्रेट इंडियन शॉपिंग फेस्टिवल’ शुरू करने की घोषणा की।
यह फेस्टिवल 13 दिसंबर से शुरू होगा। समूह को उम्मीद है कि तीन हफ्तों तक चलने वाले इस आयोजन के जरिये कंपनी 700 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब होगा।
इसके अलावा समूह आगरा, कानपुर और गाजियाबाद में आने वाले महीनों में नई शाखाएं खोलने की योजना पर भी काम कर रहा है।