कंपनियां

Escorts Kubota एक मई से बढ़ाएगी अपने ट्रैक्टरों की कीमत

Escorts Kubota ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कृषि-मशीनरी व्यवसाय प्रभाग एक मई 2024 से ट्रैक्टरों की कीमतों में वृद्धि करेगा।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 22, 2024 | 12:20 PM IST

कृषि संबधी मशीन व निर्माण उपकरण बनाने वाली कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) एक मई से अपने ट्रैक्टरों की कीमतें बढ़ाएगी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कृषि-मशीनरी व्यवसाय प्रभाग एक मई 2024 से ट्रैक्टरों की कीमतों में वृद्धि करेगा।

कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल/वेरिएंट और भौगोलिक क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग होगी। हालांकि, कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी इसकी जानकारी नहीं दी गई।

First Published : April 22, 2024 | 12:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)